एक्सप्लोरर

Ekadashi July 2021 Dates: योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी कब है? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

आषाढ़ मास(Ashad 2021) में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2021) और शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2021) कहा जाता है. ये एकादशी कब हैं? आइए जानते हैं.

Ashad 2021: आषाढ़ मास की एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. आषाढ़ मास में दो एकादशी की तिथियां है. इन तिथियों को अलग अलग नामों से जाना जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक मास में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं. एक मास में दो पक्ष होते हैं, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष. हर पक्ष की एक एकादशी तिथि होती हैं. आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 05 जुलाई 2021, सोमवार को पड़ रही है. इस एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. 

योगिनी एकादशी का महत्व
मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत गंभीर रोगों से बचाता है. इस व्रत को विधि पूर्वक पूर्ण करना चाहिए. योगिनी एकादशी का व्रत चर्म रोग, कुष्ठ रोग आदि से बचाता है. इसके साथ ही सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. योगिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन पूजा के दौरान पीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना गया है. भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है.

योगिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2021 Shubh Muhurat)

  • योगिनी एकादशी व्रत: 5 जुलाई, सोमवार
  • एकादशी तिथि का प्रारम्भ: 04 जुलाई 2021 को प्रात: 07 बजकर 55 मिनट से.
  • एकादशी तिथि का समापन: 05 जुलाई 2021 को रात्रि 10 बजकर 30 मिनट पर.

देवशयनी एकादशी 2021 (Devshayani Ekadashi 2021 Date)
पंचांग के अनुसार 20 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी तिथि को सभी एकादशी में विशेष महत्व दिया गया है. इसी दिन से चातुर्मास आरंभ होते हैं. भगवान विष्णु इस दिन पाताल लोक में विश्राम के लिए प्रस्थान करते हैं. चार माह तक भगवान विष्णु शयन अवस्था में रहते हैं. 14 नवंबर 2021 को देवोत्थान एकादशी पर विष्णु भगवान विश्राम काल पूर्ण कर क्षिर सागर बाहर आते हैं. तब चातुर्मास का समापन होता है. 

देवशयनी एकादशी 2021, शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi Muhurat)

  • देवशयनी एकादशी व्रत: 20 जुलाई, 2021
  • एकादशी तिथि आरंभ: 19 जुलाई , 2021 को रात्रि 09 बजकर 59 मिनट.
  • एकादशी तिथि समाप्त: 20 जुलाई, 2021 को रात्रि 07 बजकर 17 मिनट.

यह भी पढ़ें
Chanakya Niti: सच्चा मित्र जीवन में तोहफे से कम नहीं होता है, इन बातों से दोस्ती होती है कमजोर, रखें ध्यान

Shani Dev: शनिवार को शनि देव को खुश करने के लिए इन चीजों का दान करें, शनि की दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान हैं, तो मिलेगा आराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget