एक्सप्लोरर

जानिए कौन है भद्रा? जिसके होने पर कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं

आदमी जीवन के सभी संस्कारिक कार्यों को बिना किसी शुभ मुहूर्त के नहीं करता है. इन शुभ मुहूर्तों को खोजते समय भद्रा का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाता है. आइए जानें इस भद्रा के बारे में

Bhadra Auspicious: ऐसी मान्यता है कि कोई भी शुभ कार्य भद्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि भद्रा में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल या फलदाई नहीं होता है. इसीलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भद्रा पर विचार जरूर किया जाता है. भद्रा को विष्टि नाम से भी जाना जाता है.

कौन है भद्रा? धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भद्रा को सूर्य देवता की पुत्री कहा जाता है. साथ में भद्रा, न्याय के देवता भगवान शनि की बहन हैं. भद्रा को 12 और नामों से भी जाना जाता है. जैसे- धन्या, दधिमुखी, भद्रा, महामारी, खरानना, कालरात्रि, महारुद्रा, विष्टि, कुलपुत्रिका, भैरवी महाकाली और असुरक्षयकरी. ऐसा भी कहा जाता है कि रोज सुबह जो भी इन 12 नामों का स्मरण करता है उसे किसी भी तरह का अपमान और हानि का भय नहीं रहता है.

भद्रा की गणना: किसी भी शुभ मुहूर्त की गणना भारतीय पंचांग के आधार पर की जाती है. भारतीय पंचांग के मुख्य भाग में तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण मुहूर्त आते हैं. करण मुहूर्त को पंचांग का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है. करण की कुल संख्या 11 होती है जिसमें से 4 करण अचर होते हैं और 7 करण चर होते हैं. इन्हीं 7 चर करणों में से ही एक विष्टि नामक करण होता है. इसी विष्टि करण को ही भद्रा कहा जाता है. भद्रा चर करण होने के नाते तीनों लोकों अर्थात स्वर्ग लोक, पाताल लोक और पृथ्वी लोक में हमेशा गतिशील होती है.

भद्रा का वास स्थान: भद्रा के वास स्थान का पता लगाने के लिए यह देखा जाता है कि चन्द्रमा किस राशि में है. उसके मुताबिक भद्रा का वास स्थान ज्ञात किया जाता है. जैसे- जब चन्द्रमा मेष, वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि में होता है तब भद्रा का वास स्वर्ग लोक में माना जाता है. जब चन्द्रमा कन्या, तुला, धनु और मकर राशि में होता है तब भद्रा का वास पाताल लोक में माना जाता है और जब चन्द्रमा कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में होता है तब भद्रा का वास पृथ्वी लोक पर माना जाता है. भद्रा के पृथ्वी लोक पर वास के समय में कोई शुभ कार्य करने की मनाही होती है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget