एक्सप्लोरर

Pitru Paksha: देश के ऐसे 7 पितृ तीर्थ जहां पर श्राद्ध करने से पितर होते हैं संतुष्ट, जानें इन तीर्थ स्थलों के बारे में

आज 6 सितंबर को चतुर्थी श्राद्ध है. पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की संतुष्टि के लिए इन 07 तीर्थों पर पिंडदान और तर्पण करने का विधान है. इससे पितर अपने संतानों को सुखी रहने का आशीर्वाद देते हैं.

Pitru Paksha 2020: इस समय चल रहे पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की संतुष्टि के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. जिससे पितर खुश होकर अपने संतान को आशीर्वाद देते हैं. इसीलिए पितृ पक्ष में देश के 7 स्थानों पर पितृ तीर्थ बनाए गए हैं जहां पर पिंडदान और तर्पण करने से पितर संतुष्ट होते हैं और हमें खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं. आइए जानते हैं देश के इन 7 पितृ तीर्थ स्थलों के बारे में-
  1. उत्तराखंड का ब्रह्म कपाल- उत्तराखंड के इस ब्रह्म कपाल तीर्थ के बारे में पुराणों में बताया गया है कि ब्रह्म कपाल में श्राद्ध करने से पितरों की आत्माएं संतुष्ट हो जाती हैं और उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती है. ऐसा भी कहा गया है कि जो आदमी ब्रह्म कपाल में आकर पिंडदान करता है उसे फिर पिंडदान करने की कोई जरूरत नहीं होती है.
  2. महाराष्ट्र का मेघंकर- ऐसा माना जाता है कि महाराष्ट्र के मेघंकर तीर्थ में जिस आदमी का श्राद्ध किया जाता है उस आदमी के सभी पाप ख़त्म हो जाते हैं. महाराष्ट्र के मेघंकर तीर्थ को भगवान जनार्दन का साक्षात् रूप माना जाता है.
  1. कर्नाटक का लक्ष्मण बाण- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि इसकी मान्यता रामायण काल से ही है. ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने अपने पिता श्री दशरथ का श्राद्ध यहीं पर किया था. यहां के मंदिर में राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां भी हैं.
  2. मध्य प्रदेश का सिद्धनाथ- मध्य प्रदेश का यह सिद्धनाथ तीर्थ उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बनाया गया है. यहीं पर सिद्धवट नामक एक वटवृक्ष है. ऐसा माना जाता है कि यहां पर हुआ श्राद्ध सिद्ध योगियों को ही नसीब होता है.
  3. राजस्थान का लोहागढ़- इस तीर्थ का नाम लोहागढ़ इसलिए पड़ा क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में इसी स्थान पर पानी में पांडवों के अस्त्र-शस्त्र गल गए थे. इस तीर्थ में जिस आदमी का श्राद्ध किया जाता है उस आदमी को मोक्ष मिलता है.
  4. बिहार का गया- बिहार का यह गया नामक तीर्थ फल्गु नदी के किनारे बनाया गया है. बिहार के गया में पितृ पक्ष के समय रोज हजारों लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए आते हैं. ऐसा माना जाता है कि गया में फल्गु नदी के किनारे पिंडदान करने से पितरों को वैकुंठ की प्राप्ति होती है.
  5. उत्तर प्रदेश का प्रयाग तीर्थ- ऐसा माना जाता है कि उत्तर प्रदेश के प्रयाग तीर्थ में जिस भी आदमी का पूरे विधि-विधान के साथ तर्पण और श्राद्ध कर्म करा दिया जाता है वह आदमी जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संधि पूजा में 108 कमल क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसका धार्मिक रहस्य
संधि पूजा में 108 कमल का रहस्य: न 107, न 109... ठीक 108 फूल ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?
Shardiya Navratri 2026: कब खुलेगा मां का पट? जानें महाष्टमी, महानवमी हवन और पारण का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026 माँ का पट खोलने का मुहूर्त तथा महाष्टमी तथा नवमी का हवन एवं नवरात्रि का पारण हवन कब करे
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget