एक्सप्लोरर

गणेश जी का रूप होता है स्वास्तिक...वास्तु दोषों को करता है दूर

‘सु’ और ‘अस्तिका’ से मिलकर बना है जिसमें सु का अर्थ है शुभ व अस्तिका से तात्पर्य है होना. अतः स्वास्तिक का अर्थ हुआ शुभ होना ..या शुभ हो. इसीलिए हिंदू धर्म में हर शुभ व मंगल कार्य में स्वास्तिक को अंकित जरुर किया जाता है.

स्वास्तिक...एक ऐसा चिन्ह जिसे हर शुभ कार्य में ज़रुर अंकित किया जाता है. ये शुभता का प्रतीक माना जाता है. यह ‘सु’ और ‘अस्तिका’ से मिलकर बना है जिसमें सु का अर्थ है शुभ व अस्तिका से तात्पर्य है होना. अतः स्वास्तिक का अर्थ हुआ शुभ होना ..या शुभ हो. इसीलिए हिंदू धर्म में हर शुभ व मंगल कार्य में स्वास्तिक को अंकित जरुर किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वास्तिक से गणेश जी का खास संबंध है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको इस रिपोर्ट में इसके बारे में बताते हैं. 

गणेश जी का ही रूप है स्वास्तिक

माना गया है कि स्वास्तिक गणेश जी का ही रूप है. स्वास्तिक का बाएं तरफ का हिस्सा गं बीज मंत्र होता है जिसे गणपति का स्थान माना गया है. आपने हमेशा देखा होगा कि स्वास्तिक के बीचों बीच चार टीके लगाए जाते हैं ये गौरी, पृथ्वी, कूर्म व देवताओं के निवास स्थान माने गए हैं. इसीलिए ऐसी मान्यता है कि स्वास्तिक जहां भी बनाया जाए वहां गणेश का निवास हो जाता है और वो जगह अत्यंत शुभ व मंगलदायक हो जाती है. 

वास्तु दोषों को दूर करता है स्वास्तिक 

स्वास्तिक का निर्माण केवल शुभता का ही परिचायक नहीं होता बल्कि इसके कई उपाय आपको सुख समृद्धि, खुशहाली व सफलता दिला सकते हैं. 

1. सुख समृद्धि के लिए 

अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ज़रुर बनाएं क्योंकि इससे साक्षात् गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहती है. 

2. बुरे सपनों से बचने के लिए

कई बार व्यक्ति को नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है तो इसका कारण कई बार बुरे सपने भी हो सकते हैं. ऐसे में सोने से पहले तर्जनी उंगली से स्वास्तिक बनाएं और फिर सोए. इससे नींद ना आने व बुरे सपनों की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है. 

3. बिजनेस में नुकसान से बचने के लिए

अगर बिजनेस में नुकसान हो रहा है या लाख कोशिशों के बावजूद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं तो 7 गुरुवार तक ईशान कोण को साफ कर उसे गंगाजल से धो लें और वहां पर सूखी हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. पंपोपचार पूजा करें और गुड़ का भोग लगाएं. वहीं इन सबके अलावा कार्यस्थल पर उत्तर दिशा में स्वास्तिक बनाए. शुभ फलों की प्राप्ति अवश्य होगी.     

4. काले रंग का स्वास्तिक देगा शुभ फल

आमतौर पर लोग काले रंग को शुभ नहीं मानते लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगे कि काले रंग का स्वास्तिक जिसे कोयले से बनाया जा सकता है, अति शुभ होता है. इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और चारों ओर सकारात्मकता का वास होता है. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 Start Date: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों पर लगेगा 'ब्रेक', शादी के लिए 4 महीने और उपनयन के लिए अगले साल तक का इंतजार
देवशयनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों पर लगेगा 'ब्रेक', शादी के लिए 4 महीने और उपनयन के लिए अगले साल तक का इंतजार
Tirumala: भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ
भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget