एक्सप्लोरर

Deepotsav 2022: इस बार 5 दिन का नहीं 6 दिन का होगा दीपोत्सव, 27 साल बाद पड़ रहा है ग्रहण का साया

Diwali 2022, Deepotsav: 1995 के बाद 27 साल बाद दिवाली के पर्व पर ग्रहण का साया पड़ने जा रहा है. इस कारण दिपोत्सव पर इसका असर पड़ रहा है. कैसे आइए जानते है.

Diwali Surya Grahan: हर साल की तरह इस साल दीपोत्सव का त्योहार पांच नहीं बल्कि छह दिन का होगा. 27 साल बाद ऐसा होने जा रहा है. इसका कारण है दिवाली पर सूर्यग्रहण का पड़ना. इससे पहले साल 1995 में दिवाली के मौके पर सूर्य ग्रहण लगा था. इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इसका असर लक्ष्मी पूजन से दीपोत्सव के दिनों तक होगा. आइए जानते हैं दीपोत्सव के पर्व पर सूर्यग्रहण का होने वाला असर..
 
आखिर क्यों 6 दिन का होगा दीपोत्सव
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण के चलते इस बार दीपोत्सव पांच नहीं बल्कि छह दिन का होने जा रहा है. सूर्य ग्रहण का असर बड़ी दिवाली से गोवर्धन पूजा के बीच तक है. ऐसे में दिवाली के अगले दिन किसी भी तरह की पूजा नहीं होगी. हिंदू शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से लग जाता है. विधान है कि सूतक काल से सूर्य ग्रहण का मोक्ष काल तक पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए. इसी वजह से दीपोत्सव एक दिन और आगे बढ़ गया है और यह पांच की बजाय छह दिन का होने जा रहा है. 
 
कब लगेगा सूर्यग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा. अगले दिन 25 अक्टूबर मंगलवार दोपहर 2:29 से सूर्य ग्रहण लग जाएगा. सूतक काल 12 घंटे पहले लगने का विधान है. इस वजह से बड़ी दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद ही सूतक काल लग जाएगा. मंगलवार दोपहर 2:29 से शुरू होकर सूर्य ग्रहण मंगलवार शाम 6:32 तक लगा रहेगा. 
 
25 अक्टूबर को नहीं होंगे धार्मिक कार्य
24 तारीख को दिवाली का त्योहार मनाने के बाद 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने के चलते किसी भी तरह का शुभ काम नहीं होगा. इस वजह से गोवर्धन पूजा 25 की बजाय 26 अक्टूबर को की जाएगी और उसके अगले दिन भाई दूज का त्योहार रहेगा.
 
ये भी पढ़ें
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Happy Dussehra Wishes 2026: विजयादशमी पर प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं संदेश, देखें लिस्ट
दशहरा पर अपनों को ये संदेश भेजकर कहें हैप्पी विजयादशमी, देखें टॉप 10 मैसेज
Aaj Ka Panchang 20 October 2026: दशहरे पर सुबह नवमी, दोपहर में दशमी, कब करें हवन और पूजा?
आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: दोपहर 12:50 बजे से दशमी, ये है दशहरे का विजय मुहूर्त
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
Dussehra 2026 Puja Muhurat: आज 20 अक्टूबर को दशहरे की पूजा कब करें?
Dussehra 2026: कल दशहरे की सुबह भी रहेगी नवमी, दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी दशमी… घर में पूजा कब करें?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget