एक्सप्लोरर

Dhanteras 2025 Date: धनतेरस आरोग्य और आयुर्वेद का भी उत्सव है, साल 2025 में ये कब है? जानें

Dhanteras 2025 Date: धनतेरस हिंदू धर्म का एक त्यौहार है जो हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सोना चांदी और नए सामान खरींदना शुभ माना जाता है.

Dhanteras Kab Hai: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली महापर्व की प्रथम कड़ी है. यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है.

शास्त्रों के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश और आयुर्वेदिक औषधियों के साथ प्रकट हुए थे. इसलिए यह दिन आरोग्य और आयुर्वेद का उत्सव भी है. साथ ही, महालक्ष्मी जी और कुबेर देव की विशेष पूजा होती है, क्योंकि वे धन, समृद्धि और सौभाग्य के अधिष्ठाता माने गए हैं.

गरुड़ पुराण और स्कंद पुराण में उल्लेख है कि त्रयोदशी तिथि को दीपदान करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. यही कारण है कि इस दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीप प्रज्वलित करने की परंपरा है.

धनतेरस 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) दोपहर 12:18 बजे
  • तिथि समाप्ति: 19 अक्टूबर 2025 दोपहर 1:51 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: 18 अक्टूबर को शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक

धनतेरस पर खरीदारी का महत्व

धर्मशास्त्रों में धनतेरस को आकर्षण का दिन कहा गया है. इस दिन धातु, विशेषकर सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू की खरीद को लक्ष्मी जी का स्वागत माना जाता है.

  • सोना-चांदी: समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक
  • झाड़ू: ऋण-बंधन और दरिद्रता को दूर करने वाला प्रतीक
  • धान, धनिया बीज: अनंत संपन्नता का सूचक

शास्त्रों के अनुसार धनं धर्माय च दानं च, तेन वर्धते शुभं कुलम्. अर्थात धन का सदुपयोग धर्म और दान में करने से कुल की उन्नति होती है.

धनतेरस पर पूजन-विधि

1. भगवान धन्वंतरि की पूजा

पूजा चौकी पर धन्वंतरि देव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. गंगाजल से शुद्धि कर घी का दीपक जलाएं. औषधियां, तुलसी दल और खड़े मसाले अर्पित करें. मंत्र: ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः का जाप करें और अंत में आरती और प्रसाद वितरण करें

2. भगवान कुबेर और महालक्ष्मी की पूजा

कुबेर यंत्र या मूर्ति स्थापित करें. चंदन, हल्दी, रोली और कमल गट्टे अर्पित करें. मंत्र: ॐ लक्ष्मी कुबेराय नमः (108 बार जाप). धूप-दीप, आरती और नैवेद्य अर्पित करें.

3. यमराज दीपदान- शाम को घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर एक दीपक रखें. यह दीप अकाल मृत्यु निवारण और पितृ कृपा का कारक माना जाता है

धनतेरस केवल धन-संपदा से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह आरोग्य, सौभाग्य और दीर्घायु का भी उत्सव है. इस दिन की गई पूजा और शुभ खरीदारी से न केवल लक्ष्मी-कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि धन्वंतरि देव से स्वास्थ्य और यमराज से सुरक्षा का वरदान भी मिलता है. धनतेरस को शुभ मुहूर्त में पूजा और खरीदारी करने से जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले की रहने वाली निशात अंजुम लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कर रही हैं. निशात बतौर इंटर्न एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में काम कर रही है और फीचर सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त
Pisces Daily Horoscope 27 October 2026: सीनियर्स की गाइडलाइन से पूरे होंगे ऑफिशियल टारगेट, पार्टनर संग बहस टालने की सलाह; मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Pisces Daily Horoscope 27 October 2026: सीनियर्स की गाइडलाइन से पूरे होंगे ऑफिशियल टारगेट, पार्टनर संग बहस टालने की सलाह; मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 October 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश टालने की सलाह और वर्कप्लेस पर कड़ा रुख जरूरी
Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 October 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश टालने की सलाह और वर्कप्लेस पर कड़ा रुख जरूरी
Aaj Ka Makar Rashifal 27 October 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा के दम पर छूएंगे सफलता का शिखर, पैतृक व्यापार में वित्तीय लाभ व जॉब में तरक्की
Aaj Ka Makar Rashifal 27 October 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा के दम पर छूएंगे सफलता का शिखर, पैतृक व्यापार में वित्तीय लाभ व जॉब में तरक्की

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget