एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन 13 का है महत्व, इस दिन 13 बार ये काम करने से धन में होती है 13 गुना वृद्धि

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन 13 का अलग महत्व है. कहते हैं इस दिन अगर कुछ भी खरीदा जाता है, तो उसमें 13 गुना वृद्धि हो जाती है. कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है.

Dhanteras 2021: धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन 13 का अलग महत्व है. कहते हैं इस दिन अगर कुछ भी खरीदा जाता है, तो उसमें 13 गुना वृद्धि हो जाती है. कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन धनतेरस (Kartik Month Dhanteras ) का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस के दिन 13 का अलग महत्व है. कहते हैं कि अगर इन दिन कोई भी कार्य 13 की संख्या में किया जाए, तो उसके फल में भी 13 गुना की वृद्धि होती है. आज के दिन धनतेरस से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस से पांच दिन तक लगातार त्योहार मनाए जाते हैं. और हर त्योहार का अपना अलग महत्व है. धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, धन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. 

धनतेरस के दिन यम देव के नाम का दीपक भी जलाया जाता है. कहते हैं कि इस दिन दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है. इतना ही नहीं, इस दिन 13 दीपक जलाए जाते हैं. आइए जानते हैं धनतेरस और 13 संख्या के बीच क्या है शुभ संयोग. 

धनतेरस के दिन जानें 13 का संयोग

1- आज धनतेरस के दिन 13 दीपक जला कर धन कुबेर, भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी का पूजन करें. 13 दीप जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन लाभ होता है. 

2- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान मां लक्ष्मी को 13 कौड़ियां चढ़ानी चाहिए. मान्यता है कि पूजन के बाद इन कौड़ियों को घर में अलग-अलग जगह गाड़ दें, ऐसा करने से घर में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. ऐसा करने से धन लाभ होता है. 

3- धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की भी परंपरा है. इस दिन चांदी के 13 सिक्के लेकर उन पर हल्दी और केसर से तिलक करें. धनतेरस पूजन के बाद सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रखें. मान्यता है कि धन-संपत्ति में ऐसा करने से 13 गुना वृद्धि होगी.

4- आज के दिन घर के बाहर 13 दीप और 13 दीप घर के अंदर जलाएं. ऐसा करने से घर की सभी समस्याएं, दुख और तकलीफों से मुक्ति मिलती है और सुख-सौभाग्य का घर में आगमन होता है.

5- धनतेरस के दिन धन कुबेर की पूजा करते समय कुबेर मंत्र का 13 बार जाप करने से लाभ होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से धन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती है. 

धनतेरस के दिन करें कुबेर मंत्र का जाप 

कुबेर मंत्र- ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, देव कुबेर और मां लक्ष्मी की ये आरती करने से होता है धन-लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन दान का है विशेष महत्व, इन चीजों का दान करने से नहीं होता धन का अभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget