एक्सप्लोरर

देवघर में स्थित है बाबा बैद्यनाथ धाम, मंदिर से जुड़े हैं कई रहस्य, जानें पंचशूल में छिपा अनोखा रहस्य

झारखंड के देवघर में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से नौंवा ज्योतिर्लिंग है. ये देश का एक ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जो शक्तिपीठ भी है. इसकी स्थापना भगवान विष्णु ने की थी.

झारखंड के देवघर में स्थित प्रसिद्धि तीर्थस्थल बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से नौंवा ज्योतिर्लिंग है. बैधनाथ देश का एक ऐसा ज्योतिर्लिं है, जो शक्तिपीठ भी है. मान्यता है कि इसकी स्थापना स्वंय भगवान विष्णु ने की थी. मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसलिए मंदिर में स्थापित शिवलिंग को कामना लिंग के नाम से भी जाना जाता है. 

मंदिर के शीर्ष पर लगा है पंचशूल

वैसे तो आपने देखा होगा कि भगवान शिव के सभी मंदिरों में त्रिशूल लगा होता है. लेकिन देवघर के बैद्यनाथ मंदिर परिसर के शिव, पार्वती, लक्ष्मी-नारायण और अन्य सभी मंदिरों में पंचशूल लगे हैं. इसे सुरक्षा कवच माना गया है. ये महाशिवरात्रि से दो दिन पहने उतारे जाते हैं. इसके बाद महाशिवरात्रि से एक दिन पहले विधि-विधान के साथ उनकी पूजा की जाती है. और इसके बाद फिर पंचशूलों को स्थापित कर दिया जाता है. इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के गठबंधन को भी हटा दिया जाता है. 

मंदिर के पंचशूल को लेकर हैं ये मान्यताएं

मंदिर के शीर्ष पर लगे पंचशूल को लेकर माना जाता है कि त्रेता युग में रावण की लंकापुरी के द्वार पर सुरक्षा कवच के रूप में भी पंचशूल स्थापित था. वहीं, एक मत ये भी है कि रावण को पंचशूल यानी सुरक्षा कवच को भेदना आता था, लेकिन ये भगवान राम के वश में भी नहीं था. विभीषण के बताने के बाद ही प्रभु श्री राम और उनकी सेना लंका में प्रवेश कर पाए थे. ऐसा माना जाता है कि इस पंचशूल के कारण मंदिर पर आज तक किसी प्राकृतिक आपदा का असर नहीं हुआ. 


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


सफलता पाने के लिए घोड़े की नाल का यूं कर लें इस्तेमाल, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा

तुलसी की सूखी हुई पत्तियां भी जगा सकती है सौभाग्य, यूं प्रयोग में लाने से होगी धन-दौलत में वृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य
Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से सावन का शुभारंभ, नोट कर लें 4 सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget