एक्सप्लोरर

मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार का दिन, पढ़ें आज का भविष्यफल

Horoscope Today, 17 october 2024: आज 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल.

Horoscope Today in Hindi: आज का राशिफल यानि 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार का भविष्यफल विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष आज का राशिफल (Aries aaj ka Horoscope) 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा. आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक रोमानी दिन व्यतीत करेंगे. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं. आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है. 

वृषभ आज का राशिफल (Taurus aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है. बिजनेस कर रहे लोग आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे. पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं.

मिथुन आज का राशिफल (Gemini aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है. आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा. टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे. आप आज किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है.

कर्क आज का राशिफल (Gemini aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहेगा. आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी.  अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें. आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं. परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा.

सिंह आज का राशिफल (Leo aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे. आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें. यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस धन को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.
 
कन्या आज का राशिफल (Virgo aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोग यदि  किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होगी.  आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा. आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है. डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें.
 
तुला आज का राशिफल (Libra aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा. विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं, तो उन्हें उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे. आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से आप सभी कामो में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले बातचीत अवश्य करे. आप जीवनसाथी से कुछ कामों को लेकर बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है.
 
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio aaj ka Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है. आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी. संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे.

धनु आज का राशिफल (Sagittarius aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और कार्य क्षेत्र में आपको कोई  पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि  जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.  आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे. 

मकर आज का राशिफल (Capricorn aaj ka Horoscope)

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा व  उनकी किसी भी गलत बात में हां मे हा ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है. यदि कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उससे सबक लेना होगा.  जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें  कोई दूसरा ऑफर आ सकता है. 

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius aaj ka Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नतादायक  सूचना सुनने को मिल सकती है. आप  परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य  से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. व्यापार कर रहे  लोगों को  कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेगे. 
 
मीन आज का राशिफल (Pisces aaj ka Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है. घर परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा. आज तनाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा. यदि कोई संपत्ति संबंधित आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो  उसका निपटारा हो सकता है. माता पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे.

यह भी पढ़ें- दिवाली में शाम में ही क्यों होती है लक्ष्मी पूजा

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: सावन में दिखी सबसे अनोखी कांवड़, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देख थमे लोगों के कदम; वायरल हुआ वीडियो
सावन में दिखी सबसे अनोखी कांवड़, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देख थमे लोगों के कदम; वायरल हुआ वीडियो
Tula Saptahik Rashifa 9-15 August 2026: तुला वालों का एक फैसला पलट सकता है किस्मत, देखें साप्ताहिक राशिफल
तुला वालों का एक फैसला पलट सकता है किस्मत, देखें साप्ताहिक राशिफल
Vrishchik Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: वृश्चिक वालों की इस सप्ताह एक गलती विरोधियों को दे सकती है मौका, देखें साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक वालों की इस सप्ताह एक गलती विरोधियों को दे सकती है मौका, देखें साप्ताहिक राशिफल
Mithun Saptahik Rashifal 9 to 15 August 2026: मिथुन वालों का बड़ी डील, नई पहचान और सरप्राइज से भरा रहेगा सप्ताह
मिथुन वालों का बड़ी डील, नई पहचान और सरप्राइज से भरा रहेगा सप्ताह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget