एक्सप्लोरर

Daily Horoscope: बुधवार 18 सितंबर किन राशियों के लिए होने जा रहा यादगार, जानें आज का भविष्यफल

Daily Horoscope in Hindi, 18 September 2024: आज 18 सितंबर, बुधवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल.

Daily Rashifal : आज का राशिफल यानि 18 सितंबर 2024, बुधवार का भविष्यफल विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष आज का राशिफल (Aries Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है. स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा, आप कुछ नया सीखेंगे. करीबी लोगों की राय मानना आपके लिए फायदेमंद होगा. उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा. आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ जाएगी. संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा. कन्या पक्ष को बड़ी सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा. 

वृष आज का राशिफल (Taurus Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं. आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा. आप अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं, इससे समाज में आपका नाम होगा. माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है. आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी. बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी. पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं. 

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है. आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है. आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं. दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं. आप लवमेट्स के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे. आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की कमी के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे फिर भी आपको घर से पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है. 

कर्क आज का राशिफल (Cancer Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे. पिता को आप पर गर्व होगा. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं. आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा. होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपकी कमाई में इजाफा होगा. कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा. 

सिंह आज का राशिफल (Leo Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है. आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घर के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे. आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी करवा सकते हैं. आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे. कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है,आप उन्हें निराश नहीं करेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा. अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं . किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविशवास न दिखाए कार्यों को थोड़ा ध्यान पूर्वक करें.  

कन्या आज का राशिफल (Virgo Aaj Ka Horoscope)  
आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे. ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें शेयर कर सकते हैं. बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे. बुटिक का काम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा. किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा. आज आपके स्वाभाव में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझाएंगे. किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें. आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है.

तुला आज का राशिफल (Libra Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है. आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. नए कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी. आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे. आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए. नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर पर जाएंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे. छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे. 

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा. आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है. काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है. आप पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी. किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए. सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए. दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा. आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी कंपनी को अच्छा लाभ होगा.

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा. अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आप अपने काम में पूरी एकाग्रता से करेंगे. जो लोग शादीशुदा है, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं. आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा. लोहे के कारोबारियों को अच्छा फायदा होगा. आपको कोई बड़ा काम मिलेगा. पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है. बिजनेस में नई योजना लागू करने से लाभ होगा. आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं. 

मकर आज का राशिफल (Capricorn Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी. इस राशि की जो महिलाएं बिजने फील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं. फल से जुड़े बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी. अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही अच्छी सेहत के लिए आप रूटीन एक्सरसाइज को शामिल करेंगे. आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे. 

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी. बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं. आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे. काफी समय से जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा. छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है. लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

मीन आज का राशिफल (Pisces Aaj Ka Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है. आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं. आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे. परिवार में लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा. शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं. आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा. सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे. ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे. आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें - दिल्ली के सीएम की कुर्सी आतिशी के लिए क्या कांटों का ताज है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Shri Ram Yantra: अयोध्या में स्थापित होगा दुनिया का पहला श्री राम यंत्र, जानिए इसका ज्योतिषीय रहस्य
Ayodhya Shri Ram Yantra: अयोध्या में स्थापित होगा दुनिया का पहला श्री राम यंत्र, जानिए इसका ज्योतिषीय रहस्य
Ayodhya Shri Ram Yantra: श्री राम यंत्र क्या है? 19 मार्च को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक स्थापना का रहस्य
श्री राम यंत्र क्या है? 19 मार्च को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक स्थापना का रहस्य
Gangaur Puja 2026: गणगौर पूजा 21 मार्च को, कैसे और क्यों रखते हैं ये व्रत, जानें विधि, मुहूर्त
गणगौर पूजा 21 मार्च को, कैसे और क्यों रखते हैं ये व्रत, जानें विधि, मुहूर्त
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं सोफिया फिरदौस, मुस्लिम MLA ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को दिया झटका
कौन हैं सोफिया फिरदौस, बागी मुस्लिम विधायक ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का बिगाड़ा खेल
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
Embed widget