एक्सप्लोरर

Chath pooja: जानिए छठ पूजा में सूर्य अर्घ्य की सही विधि और लाभ 

Chhath Pooja 2021: मान्यता है कि महापर्व छठ ही एकलौता त्योहार है, जिसमें अस्त होते सूर्य को भी अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की जाती है.

Chhath Pooja 2021: मान्यता है कि महापर्व छठ ही एकलौता त्योहार है, जिसमें अस्त होते सूर्य को भी अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार छठ पूजा के दौरान 36 घंटे निर्जला व्रत रखते हुए अस्त होते और उगते दोनों ही सूर्य की अर्घ्य देकर पूजा करनी चाहिए. आइए जानते हैं कि सूर्यदेव को अर्घ्य देने से क्या-क्या लाभ हैं.

1. छठ पर्व चार दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी और सप्तमी को मनाया जाता है. षष्ठी की शाम ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य कहते हैं. इस समय सूर्य पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, इसीलिए व्रती को प्रत्यूषा को अर्घ्य देने का लाभ भी मिलता है. मान्यता है कि शाम को सूर्य उपासना से संपन्नता आती है.

2. सप्तमी को सुबह में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है. इसे पारण कहते हैं. अंतिम दिन सूर्य को वरुणवेला में अर्घ्य दिया जाता है, यह सूर्य की पत्नी ऊषा को दिया जाता है, इनके जरिए सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

3. कहा जाता है कि सुबह के सूर्य की आराधना से सेहत बनती है, रोग मिटते हैं, दोपहर की आराधना से नाम और यश बढ़ता है और शाम की आराधना से संपन्नता आती है.

4. माना जाता है कि उषाकाल में सूर्य उपासना से मुकदमें में फंसे हो तो निकल जाते हैं. आंखों की रोशनी में लाभ मिलता है, अटके काम सुलझ जाते हैं. पेट की समस्या समाप्त हो जाती है. 

5. सुबह के समय सूर्य को जल चढ़ाते समय इन किरणों के प्रभाव से रंग संतुलित हो जाते हैं और शरीर की प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ती है.

6. जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, कहा जाता है कि उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है, वे निराशावादी हो जाते हैं. प्रात:काल सूर्य दर्शन से शरीर में स्फूर्ति आती है यदि शरीर अच्छा महसूस करेगा तो मन भी सकारात्मक होकर निराशावाद को भगाकर आत्मविश्वास बढ़ाता है.

7. जल की धारा में उगते सूरज को देखना चाहिए, इससे धातु और सूर्य की किरणों का असर आपकी दृष्टि के साथ-साथ आपके मन पर भी पड़ेगा और आपको सकारात्मक उर्जा का आभास होता रहेगा.


8. धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्यदेव को आत्मा का कारक माना गया है. माना जाता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. भक्त के जीवन को अंधकार से निकालकर प्रकाश (ज्ञान) की ओर लेकर जाते हैं.

9. मान्यता अनुसार अर्घ्य से घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ता है.

10. सूर्य को रोजाना अर्घ्य से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, छठ पर्व विधिवत मनाने से सूर्य दोष मिट जाता है.

11. हर दिन सूर्य अर्घ्य से कुंडली में शनि की बुरी दृष्टि हो तो प्रभाव भी कम होता है। इससे करियर में भी लाभ मिलता है.

13.जिस तरह पौधों के लिए जल के अलावा सूर्य के प्रकाश की भी जरूरत होती है उसी तरह मनुष्य के लिए भी सूर्य प्रकाश या धूप की अत्यंत जरूरी है.

इन्हें पढ़ें

Tulsi Pujan: कार्तिक में तुलसी पूजन के दौरान अपनाएं ये उपाय

Diwali 2021: दिवाली की रात इन 5 जीवों का दिखाना होता है शुभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget