एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2025: कौन है छठी मैया, जाने सुख-समृद्धि और संतान की रक्षा करने वाली देवी का रहस्य!

Chhath Puja 2025: हिंदू पंचांग के मुताबिक छठ पूजा का पर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा. इस दिन छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा की जाती है. मगर कई लोगों को यह नहीं पता की छठी मैया है कौन?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।
  • छठी मैया सूर्य देव की बहन हैं, संतानों की रक्षा करती हैं।
  • चार दिनों में नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य शामिल हैं।
  • व्रती संतान के स्वास्थ्य, सफलता और लंबी आयु की कामना करते हैं।

Chhath Puja 2025: छठ पूजा का महापर्व इस साल 25 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. यह  त्योहार 4 दिन तक मनाया जाता है. जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की विशेष पूजा की जाती है. इस पर्व को व्रती अपने संतान के स्वास्थय, सफलता और लंबी आयु की मनोरथ के लिए रखती है.

कई लोग यह व्रत रख तो लेते हैं, मगर उन्हें इस महापर्व के बारे में नहीं पता होता, कि संतान की रक्षा करने वाली यह छठी मैया कौन है या उनका क्या महत्व है? आइए जानते है.

छठी मैया किस की है बहन?

हिंदू धर्म में छठी मैया को भगवान सूर्यदेव की बहन माना जाता है. यह संतानों की दीर्घ आयु, स्वास्थ्य, सफलता और सुरक्षा की देवी मानी गई हैं. छठी मैया को देवी षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है.

इनका यह नाम रखे जाने के पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसमें बताया गया है कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि को बनाया, तब उन्होंने संतानों की रक्षा और वृद्धि के लिए देवी षष्ठी को निर्मित किया. तब से ही माता षष्ठी को हर नवजात बच्चे की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है.

इनकी पूजा नवजात बच्चे के जन्म के छठे दिन कि जाती है.

छठी मैया और सूर्य देव का संबंध

छठ पूजा में छठी मैया और सूर्य देव की उपासना  की जाती है. आराधना के वक्त व्रती महिलाएं जल, फल और अर्घ्य अर्पित करती हैं. ऐसी मान्यता है कि इनके आशीर्वाद से बच्चे निरोगी, लंबी आयु और भाग्यशाली बनते हैं. इस महापर्व के वक्त सूर्य की ऊर्जा और प्रकृति के तत्वों से पवित्रता का मिलन होता है, जिससे जीवन में नई चेतना आती है.

छठ पूजा के चार दिन 

1. नहाय-खाय (25 अक्टूबर)

इस दिन व्रती स्नान कर घर की सफाई करके पवित्र करती हैं. इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत होती है.

2. खरना (26 अक्टूबर)

दूसरे दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर छठी मैया को अर्पित करती हैं.

3. संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर)

तीसरे दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और सूर्यदेव व छठी मैया से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

4. उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर)

अंतिम दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं. इसके साथ ही व्रत का विधिवत समापन होता है और भक्त एक-दूसरे को बधाई देते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

गौरव अग्निहोत्री बीते एक साल से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. गौरव को राजनीति, खेल, मनोरंजन और धर्म विज्ञान में विशेष रुचि रही है. गौरव का जन्म दिल्ली में हुआ है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में डिग्री प्राप्त की है. गौरव का सपना है कि वह आगे जाकर एंटरटेनमेंट फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाएं. गौरव को क्रिकेट खेलने के साथ-साथ किताबें पढ़ने और मूवी देखने का शौक है. इसी के साथ गौरव किस्से-कहानियां भी लिखते हैं. 

Read More

Frequently Asked Questions

छठ पूजा 2025 कब है?

छठ पूजा का महापर्व इस साल 25 अक्टूबर से शुरू होगा और 28 अक्टूबर को समाप्त होगा। यह चार दिनों तक मनाया जाता है।

छठी मैया कौन हैं?

छठी मैया को भगवान सूर्यदेव की बहन माना जाता है। उन्हें संतानों की दीर्घायु, स्वास्थ्य, सफलता और सुरक्षा की देवी के रूप में पूजा जाता है।

छठ पूजा के चार दिन कौन से हैं?

छठ पूजा चार दिनों तक मनाई जाती है: नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य। प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व और अनुष्ठान होता है।

छठ पूजा में किस की पूजा की जाती है?

छठ पूजा में मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। व्रती महिलाएं अपने संतान के स्वास्थ्य, सफलता और लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget