एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023: बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं

Chandra Grahan 2023: बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से चंद्र ग्रहण पर कुछ विशेष कामों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. वहीं कुछ कामों को करना शुभ माना गया है.

Chandra Grahan 2023 Rules: पंचांग के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जोकि कई मायनों में खास होने वाला है. साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार 5 मई को रात 08:46 से शुरू होगा और ग्रहण की समाप्ति रात 01:02 पर होगी.

पृथ्वी के सूर्य और चंद्रमा के बीच में आने से चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्र ग्रहण हमेशा ही पूर्णिमा तिथि पर ही लगते हैं. इसे लेकर पौराणिक कथा प्रचलित है कि, पूर्णिमा के दिन जब राहु-केतु चंद्रमा को निगलने का प्रयास करते हैं तो चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, जिसे धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से अशुभ माना जाता है. इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करना वर्जित माना गया है. लेकिन कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिन्हें चंद्र ग्रहण के दौरान जरूर करना चाहिए, जानते हैं चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं.

 चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही विशेष कामों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और साथ ही इस समय कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान खरीदारी करने से बचना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण में भोजन नहीं पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही पूजा-पाठ जैसे धार्मिक काम करना अशुभ माना जाता है.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए.
  • खासकर गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और तेजधार या नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.

चंद्र ग्रहण में करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण में आप धार्मिक मंत्रों का जितना हो सके जाप करें और भगवान का स्मरण करें. आप गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या अन्य मंत्रों का जाप कर सकते हैं.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है.
  • चंद्र ग्रहण लगने के पहले ही पूजाघर के पट बंद कर दें या परदा डाल दें. ग्रहण के बाद परदा हटा दें और गंगाजल का छिड़काव करें.
  • चंद्र ग्रहण से पहले ही खाद्य-पदार्थों में तुलसी या कुश डाल दें. लेकिन तुलसी के पत्तों को सूतक लगने के पहले या एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें.
  • चंद्र ग्रहण के दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करें.
  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद चावल, दूध, सफेद वस्त्र, सफेद मिठाई, दही आदि जैसी चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है.

ये भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2023: नरसिंह जयंती कब? इस दिन विष्णु जी को ये 6 खास चीजें चढ़ाने से दूर होती है हर परेशानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget