एक्सप्लोरर

Chanakya Niti : इन चार स्थितियों में व्यक्ति अंदर ही अंदर जलता रहता है, कह नहीं पाता है अपनी पीड़ा

चाणक्य ने जीवन में चार अवस्थाएं ऐसी बताई हैं जब व्यक्ति स्वयं अंदर ही अंदर जलता रहता है. वह अपने दर्द को किसी के सामने बयां नहीं कर पाता है और दूसरा भी इन स्थितियों को नहीं समझ पाता है.

Chanakya Niti : सुख और दुख व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा हैं. इन दोनों ही स्थितियों को किस तरह से भोगना चाहिए इस पर आचार्य चाणक्य की 'चाणक्य नीति' विस्तार और बेहद प्रभावशाली ढंग से बताती है. चाणक्य और उनकी नीतियों से तो हर कोई भलीभांति परिचित है. चाणक्य ने व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने वाली हर छोटी बड़ी चीज पर प्रकाश डाला है. चाणक्य के अनुसार अगर व्यक्ति के जीवन में जब ये चार चीजें आ जाती हैं तो व्यक्ति अंदर ही अंदर दुख के सागर में डूबने लगता है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.

पत्नी से वियोग: पत्नी से अधिक प्रेम करने वाला इंसान पत्नी से बिछुड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाता है. पत्नी से दूर रहने या वियोग होने वाली परेशानी को व्यक्ति किसी से कह भी नहीं पाता है और वह इस स्थिति में अंदर ही अंदर घुटने लगता है. एक वियोग उस व्यक्ति के लिए किसी अग्नि से कम नहीं होती है जिसमें वह स्वयं जलता रहता है. उसकी इस पीड़ा को कोई नहीं समझ पाता है.

दुष्ट राजा की सेवा करना: यह भी एक प्रकार का दुख है. दुष्ट राजा की सेवा करना जब मजबूरी बन जाए तो ऐसा व्यक्ति अंदर ही अंदर परेशान रहता है. उसकी अंतर आत्मा उसे परेशान करती रहती है. दुष्ट राजा से वह मुक्ति पाना चाहता है लेकिन उसे कोई रास्ता नहीं सूझता है. ऐसे स्थिति में वह अंदर ही अदंर जलता रहता है. इस दर्द को वह चुपचाप सहता रहता है.

ऋण न चुका पाना: जब व्यक्ति कर्जदार हो जाता है और वह उस कर्ज को जब नहीं चुका पाता है तो उसे जो सहन करना पड़ता है वह कोई दूसरा नहीं समझ सकता है. कर्ज न चुका पाने वाला व्यक्ति कभी खुश नहीं रहता है उसके जीवन में हमेशा अंधकार का साया बना रहता है उसका आत्मविश्वास भी क्षीण हो जाता है.

धूर्तों की सभा में जाना: जहां पर शत्रु एकत्र हों तो व्यक्ति को वह सब सहन करना पड़ता है जो जिसकी उसने कभी कल्पना भी न की होती है. धूर्त या शत्रुओं से घिर जाने के दौरान जो पीड़ा सहन करनी पड़ती है वह एक ऐसी अग्नि की तरह होती है जिसमें वह स्वयं जलता है लेकिन दूसरे व्यक्ति को ये नहीं दिखाई देती है. जब तक व्यक्ति धूर्तों की सभा में रहता है तब तक उसकी आत्मा मन मस्तिष्क प्रताड़ित रहता है, वह अपने संयम पर काबू किस प्रकार रखता है यह वो ही जानता है.

Chanakya Niti : बच्चों का इस तरह से करेंगे लालन पालन तो कभी नहीं आएंगी उनमें गंदी आदतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
करतारपुर कॉरिडोर खोलने का प्रस्ताव पास, क्या अब बिना वीजा दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु?
करतारपुर कॉरिडोर खोलने का प्रस्ताव पास, क्या अब बिना वीजा दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु?
Aaj Ka Panchang 28 October 2026: पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त नहीं, जानें भद्रा कब से लगेगी
Aaj Ka Panchang 28 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग के बीच दोपहर से भद्रा, आज अभिजीत मुहूर्त भी नहीं
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर कब है व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम
1 या 2 नवंबर कब है व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget