एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: सोच-समझकर ही करनी चाहिए मित्रता, ऐसे लोगों को तो हरगिज न बनाएं मित्र

Chanakya Niti आचार्य चाणक्य के नाम से तो सभी लोग परचित हैं. चाणक्य की नीतियां व्यक्ति के जीवन में बहुत काम आती हैं. मित्र कैसे होने चाहिए इस पर चाणक्य ने बड़ी ही गंभीरता से प्रकाश डाला है.

चाणक्य नीति : सैकड़ों वर्ष बीत जाने के बाद भी चाणक्य नीति की उपयोगिता कम नहीं हुई है. चाणक्य ने समाज को प्रभावित करने वाले हर पहलु के साथ साथ उन सभी रिश्तों का भी सूक्ष्मता से विश्लेषण किया है जो व्यक्ति के संपूर्ण जीवन को प्रभावित करते हैं. व्यक्ति के जीवन में मित्रों की बड़ी भूमिका होती है. रिश्ते व्यक्ति को जन्म के साथ ही प्राप्त होते हैं लेकिन मित्र व्यक्ति स्वयं बनाता है. मित्र कैसा होना चाहिए या फिर सच्चा मित्र कौन है. इस पर चाणक्य की चाणक्य नीति बहुत ही गंभीरता से प्रकाश डालती है. आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति...

ऐसे लोग नहीं होते है सच्चे मित्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार मित्रता बहुत सोच समझ कर करनी चाहिए. गले मिलकर अभिभादन करने वाला हर व्यक्ति मित्र नहीं होता है. जो मित्र मुंह के सामने तो तारीफ करे और पीठ पीछे बुराई करे ऐसा मित्र सच्चा नहीं होता है. आचार्य चाणक्य की दृष्टि में ऐसा मित्र सर्प के समान होता है. ठीक वैसे ही जैसे सर्प के विष से भरे घड़े में यदि थोड़ा दूध मिला दिया जाए  तो वह दूध का घड़ा नहीं हो सकता है. सामने होने पर प्रसन्न करने वाली बातें बोले और पीठ पीछे काम बिगाड़े ऐसे मित्र को जितनी जल्दी हो सके त्याग देना चाहिए.  चाणक्य के अनुसार ऐसे व्यक्ति को मित्र की श्रेणी में नहीं रखना चाहिए ऐसे लोगों को शत्रु और दुष्ट समझना चाहिए.

इन लोगों को नहीं बनाना चाहिए मित्र

दुष्ट और चुगलखोर व्यक्ति को कभी मित्र नहीं बनाना चाहिए. ऐसे मित्र समय आने पर धोखा देने से नहीं चूकते हैं. जो मित्र दूसरे लोगों को आपकी गुप्त बातों को बताएं और उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. ऐसे मित्र अवसरवादी होते हैं. ये विश्वास के योग्य नहीं होते हैं. ऐसे मित्रों को कभी भी अपनी योजनाओं में शामिल नहीं करना चाहिए. ऐसे मित्रों से सदैव सावधान रहना चाहिए और जितनी जल्दी हो इनसे दूरी बना लेनी चाहिए. क्योंकि ऐसे मित्र अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं. समय आने पर आपके भेद भी खोलने की धमकी दे सकते हैं. ऐसे व्यक्ति मित्र नहीं होते हैं. इसलिए मित्रता करते समय बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए. सोच समझकर ही मित्र बनाने चाहिए.

Janam Kundli: कुंडली के 11 वें भाव में गुरु होने से मिलता है ये लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
Second Sawan Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
Flipkart Freedom Sale 2026: राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं? एक गलत चुनाव बिगाड़ सकता है आपका बजट
राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं? एक गलत चुनाव बिगाड़ सकता है आपका बजट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget