एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: व्यापार में वही होते हैं सफल जो कभी नहीं करते ये गलती, जानें बिजनेस पर क्या है चाणक्य नीति

Chanakya Niti Today: व्यापार जोखिम भरा क्षेत्र है. एक सफल व्यापारी बनने के लिए चाणक्य ने कई बातों का जिक्र किया है. बिजनेस को बुलंदियों तक पहुंचाना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को अनदेखा न करें.

Chanakya Niti: आज के दौर में अधिकतर व्यक्ति नौकरी की झंझट से दूर खुद का बिजनेस करने की चाह रखता है. कई लोग अपने स्टार्ट अप खोलते हैं तो कुछ छोटे व्यवसाय से व्यापार की शुरुआत करते हैं. व्यापार जोखिम भरा क्षेत्र है. एक सफल व्यापारी बनने के लिए चाणक्य ने कई बातों का जिक्र किया है. बिजनेस को बुलंदियों तक पहुंचाना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को अनदेखा न करें. ये नीतियां आपको व्यवसाय के मामले में बहुत लाभकारी हैं.

रिसर्च

चाणक्य कहते हैं कि बिजनेस शुरु करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह रिसर्च कर लें. कितना निवेश करना है, पहले से मौजूद प्रतिद्वंदी की जानकारी, नुकसान की भरपाई की रणनीति आदि. अधूरी जानकारी के साथ व्यापार शुरु करने में फायदा तो दूर हमेशा घाटा झेलना पड़ सकता है. अक्सर कई व्यापारी अपने प्रतिद्वंदी को देखकर अपनी नीतियों में भी बदलाव करने की सोचते हैं, जो कि एक तरीके से सही भी है लेकिन इसे लागू करने से पहले पूरा मार्केट रिसर्च जरूर कर लें. नई नीति से कितना फायदा होगा, कितना नुकसना, बाकियों के मुकाबले कैसे आप जनता की नजर में दूसरों से अलग छवि बना पाएंगे. इन सब चीजों की जानकारी व्यक्ति को व्यापार में नुकसान होने से बचाती है.

अनुशासन

चाणक्य नीति कहती है कि सफलता की दिशा में पहला कदम कठोर परिश्रम और अनुशासन है. अनुशासन से ही परिश्रम का सार्थक फल प्राप्त होता है. काम के प्रति ईमानदार रहें. खुद के अलावा साथ काम कर रहे सहयोगियों में भी अनुशासन की भावना होना जरूरी है, क्योंकि व्यापार में कामयाबी अकेले नहीं मिलती है पूरी टीम का साथ और सभी का अनुशासित होना जरूरी है.

वाणी

व्यापार में वही लोग तरक्की पाते हैं तो कुशल व्यवहार वाला होने के साथ अच्छा वक्ता हो. वाणी में जितनी मधुरता होगी  व्यापारा उतना ही फले-फूलेगा. मेहनत के साथ वाकपटुता में कामयाबी का जरिया है. वाणी आपका काम बना और बिगाड़ सकती है. वहीं एक कुशल व्यापारी को हमेशा अपने संबंधों को लेकर सर्तक रहना चाहिए. बोली से संबंध खराब हो सकते हैं इसलिए वाणी को संयमित रखें.

जोखिम का साहस

ऐसा कोई बिजनेस नहीं जहां जोखिम नहीं, व्यापार में घाटे से कभी घबराएं नहीं. ऐसे वक्त में कई नकारात्मक विचार पैदा होंगे, इन्हें खुद पर हावी न होने दें. खुद पर विश्वास करें और पूरी शिद्दत से नुकसान को मुनाफे में बदलने की रणनीति तैयार करें.

Chanakya Niti: जिंदगी से खुशियां खत्म कर देते हैं ये 3 दुख, चली जाती है घर की रौनक

Chanakya Niti: श्रेष्ठ लीडर की निशानी होती है ये चीजें, विरोधी भी बन जाता है मुरीद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget