एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 8th Day: नवरात्रि के आठवें दिन करें महागौरी की आराधना, जान लें इस दिन की पूजा-विधि और मंत्र

Chaitra Navratri 8th Day: चैत्र नवरात्रि (Navratri) के आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा का विधान है. आठवां दिन होने के कारण इस दिन की पूजा का विशेष महत्व है.

Chaitra Navratri 8th Day: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की पूजा होती है. महाअष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है. मां महागौरी की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अखंड सुहाग के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मां के 9 रूपों और 10 महाविद्या सभी आदिशक्ति के अंश और स्वरूप हैं. ऐसे में इस दिन की पूजा विधि, मंत्र, कवच आइए जानते हैं-

नवरात्रि आठवां दिन मां महागौरी की पूजा विधि (Maa Mahagauri )

मां महागौरी (Maa Mahagauri) के इस स्वरूप की बात करें तो मां का स्वरूप बहुत ही उज्जवल कोमल, श्वेत वर्ण और श्वेत वस्त्रधारी है. अपने भक्तों के लिए यह अन्नपूर्णा स्वरूप हैं. मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है.

इनकी चार भुजाएं हैं. मां बैल की सवारी करती हैं.  मां का यह स्वरूप बेहद शांत है. देवी महागौरी को गायन-संगीत प्रिय है. देवी (Maa Mahagauri) एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू लिए हुए हैं. वहीं एक हाथ अभय और एक हाथ वरमुद्रा में है.

मां (Maa Mahagauri) के हाथ में डमरू होने के कारण इनको शिवा भी कहा जाता है. इनकी पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.

अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें और मां (Maa Mahagauri) का ध्यान करें. फिर मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं.

सबसे पहले कलश की पूजा करने के साथ मां दुर्गा की पूजा करें. मां (Maa Mahagauri) को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग पसंद है. सफेद फूल चढ़ाएं और रोली कुमकुम लगाएं. इसके बाद मां (Maa Mahagauri) को मिष्ठान, पंच मेवा, नारियल, फल चढ़ाए.

मां महागौरी (Maa Mahagauri) को काले चने का भोग अवश्य लगाएं. इस दिन कन्या पूजन भी करें. अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है.

कुछ लोग अष्टमी को तो कुछ लोग महानवमी को कन्या पूजन करते हैं. इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर विधिवत दुर्गा चालीसा, महागौरी मंत्र, स्तुति आदि का पाठ करने के बाद अंत में आरती करके प्रसाद वितरण करें. 

मां महागौरी के पूजा मंत्र (Maa Mahagauri Puja Mantra)

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा में उनके इन मंत्रों का जाप करने से उर्वरता, स्वास्थ्य और धन की प्राप्ति होती है. यदि अविवाहित लड़कियां इस दिन महागौरी की पूजा करके इन मंत्रों का उच्चारण करती हैं तो उन्हें अच्छा जीवनसाथी अवश्य मिलता है.

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
 
 या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

चैत्र नवरात्रि पर ABP Live की विशेष पेशकश यहां देखें--

मां महागौरी देवी कवच (Maa Mahagauri Kavach)

मां महागौरी (Maa Mahagauri) का यह कवच मंत्र बहुत शक्तिशाली है. चैत्र नवरात्रि में महागौरी (Maa Mahagauri) के इस कवच मंत्र का जाप नवरात्रि के आठवें दिन करने से इस कवच से बहुत लाभ मिलता है.

यह कवच शीघ्र ही फल देने लगता है. जिससे परिवार जनों का स्वास्थ्य ठीक रहता है. सच्चे मन से इस कवच का पाठ करने से लम्बे समय से बीमार व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है और महागौरी (Maa Mahagauri) देवी कवच के पाठ से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं.

ओंकार: पातुशीर्षोमां, हीं बीजंमां हृदयो।

क्लीं बीजं सदा पातु नभो गृहोच पादयो॥

ललाट कर्णो,हूं, बीजंपात महागौरीमां नेत्र घ्राणों।

कपोल चिबुकोफट् पातुस्वाहा मां सर्ववदनो॥

ये भी पढ़ें

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पढ़ें पूजा विधि और मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget