एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2025: क्या नवरात्रि में उपवास रखने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है?

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में 9 दिन के व्रत रखना माता की आराधना के लिए ये सबसे शुभ माना जाता है लेकिन क्या नवरात्रि व्रत रखने का कोई वैज्ञानिक स्वरूप भी है ज्योतिषाचार्य से जानें.

Chaitra Navratri Vrat 2025: सत्य सनातन धर्म में व्रत का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान होता है, व्रत से मनुष्य की अन्तरात्मा शुद्ध होती है. इससे ज्ञानशक्ति, विचारशक्ति, बुद्धि, श्रद्धा, मेधा, भक्ति तथा पवित्रता की वृद्धि होती है; अकेला एक उपवास सैकड़ों रोगों का संहार करता है, नियमतः व्रत तथा उपवासों के पालन से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घजीवन की प्राप्ति होती है- यह सर्वथा निर्विवाद है.

'व्रियते स्वर्गं व्रजन्ति स्वर्गमनेन वा' - जिससे स्वर्गमें गमन अथवा स्वर्गका वरण होता हो (पृषोदरादि) - इस अर्थ में 'व्रत' शब्दकी निरुक्ति होती है. 'निरुक्त' में व्रत का अर्थ सत्कर्मानुष्ठान तथा उस क्रिया से निवृत्ति कहा गया है. अमरसिंह आदि कोषनिर्माताओं, निबन्धकारों तथा दूसरे व्याख्याताओं ने व्रत का अर्थ उपवासादि पुण्य नियमों का ग्रहण बतलाया है.

'नियमो व्रतमस्त्री तच्चोपवासादि पुण्यकम्' (Source - व्रत परिचय)

'शब्दरत्नावली' कार संयम और नियम को व्रत का समानार्थक मानते हैं. वाराह पुराण में अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और सरलता को मानसिक व्रत; एकभुक्त, नक्तव्रत, निराहारादि को कायिक व्रत तथा मौन एवं हित, मित, सत्य, मृदु भाषण को वाचिक व्रत कहा गया है.

व्रत रखने का वैज्ञानिक पक्ष:–

चलिए अब वैज्ञानिक पक्ष पर दृष्टि डालते हैं. हम आज के युग के अनुसार सोचते हैं. हम प्रत्येक माह के 30 दिनों तक तामसिक भोजन का ही आहार ग्रहण करते हैं, जिसके कारण शारीर रोग ग्रस्त होता है और हमारी आयु भी कम होती है. हर माह में दो एकादशी आती है, मासिक शिवरात्रि आती है, और भी कई पर्व हर माह में जुड़े होते हैं.

इसके अलावा वर्ष में ४ प्रमुख नवरात्र आती हैं –चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ माह में आती हैं।इसलिए ऋषियों ने बहुत ही अच्छा और सरल उपाय बताया है अपनी आयु में वृद्धि लाने का और अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ाने का. आप जितने व्रत रखेंगे उतना ही आपका शरीर सात्विक होगा.

क्योंकि व्रत के समय हम कंद-मूल आदि ही खाते हैं जोकि हमारे शरीर के लिए पौष्टिक होते हैं, वह तामसिक भोजन नहीं होता है. जितने भी पर्व है उसमें व्रत रख लिया तो आपके लिए वास्तव में एक तरह से आपकी शुद्ध हो जाती है. शरीर को भी Detoxify (विषहरण) करना जरूरी है, व्रत उसके लिए सबसे अच्छा उपाय है. व्रत रखने से आपकी आयु भी बढ़ती है और तो और आपके अध्यात्म दर्शन की भी वृद्धि होती है.

इसलिए आप 9 दिवस आवश्य व्रत रखें ताकी आपका धार्मिक पक्ष के साथ ही साथ आपका शारीरिक पक्ष भी मजबूत होगा.

Aquarius April Horoscope 2025: कुंभ अप्रैल मासिक राशिफल, प्रमोशन के योग हैं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget