एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2025 1st Day: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए पूजन विधि, भोग, मंत्र आदि

Chaitra Navratri 2025 1st Day: 9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. मां शैलपुत्री देवी दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं. जानें पूजा विधि, भोग, रंग और मंत्र आदि.

Chaitra Navratri 2025 1st Day: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार 30 मार्च 2025 से हो रही है. नौदिवसीय नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करने का महत्व है, जिसे नवदुर्गा (Navdurga) कहा जाता है. मां दुर्गा के नौ रूपों में मां शैलपुत्री (Maa Shailputri) प्रथम स्वरूप हैं. इसलिए पहले दिन इनकी पूजा करने का विधान है.

नवरात्रि का पहला दिन (Chaitra Navratri 2025 Day 1)

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. सबसे पहले घटस्थापना (Ghatasthapana) किया जाता है और इसके बाद पूजा शुरू की जाती है. बता दें कि 30 मार्च को घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिसमें आप घटस्थापना कर सकते हैं. पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अभिजित मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:49 तक है.

ऐसा है मां शैलपुत्री का स्वरूप (Maa Shailputri Swaroop)

मां शैलपुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में हुआ. इसलिए इनका नाम शैलपुत्री पड़ा. शैल का अर्थ होता है ‘हिमालय’. इनका वाहन वृषभ (बैल) है, जोकि शिवा का ही स्वरूप है. इसलिए इनका एक नाम वृषभारूढ़ा भी है. इनका स्वरूप बेहद शांत और सरल है. मां ने अपने दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण किया है. कठिन तपस्चर्या करने वाली मां शैलपुत्री पूरे वन्य जीव-जंतुओं की रक्षक भी हैं. जो भक्त शैलपुत्री की पूजा करते हैं मां उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

मां शैलपुत्री की पूजन विधि (Maa Shailputri Puja Vidhi)

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन 30 मार्च 2025 को देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. पूजा के लिए सबसे पहले स्नान करें फिर साफ कपड़े पहन लें और फिर एक चौकी रखकर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद विधि-विधान से शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना करें और मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए पूजा करें. षोड्शोपचार विधि से पूजा करते हुए सभी नदियों, तीर्थों और दिशाओं का आह्वन करें. फिर मां को कुमकुम लगाकर सफेद, लाल या पीले फूल चढ़ाएं, धूप-दीप जलाएं और पांच दीप जलाएं. इसके बाद शैलपुत्री की आरती करें. आप इस दिन मां शैलपुत्री की कथा, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ आदि भी कर सकते हैं.

मां शैलपुत्री के प्रिय भोग (Maa Shailputri Bhog)

मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है. इसलिए आप इनकी पूजा में सफेद रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं. साथ ही पूजा में सफेद रंग की चीजों का अधिक से अधिक प्रयोग करें, जैसे-सफेद फूल, वस्त्र, मिष्ठान आदि. जो कुंवारी कन्याएं देवी शैलपुत्री की पूजा करती हैं, उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है.

मां शैलपुत्री के पूजा मंत्र (Maa Shailputri Puja Mantra)

प्रफुल्ल वंदना पल्लवाधरां कातंकपोलां तुंग कुचाम् ।
कमनीयां लावण्यां स्नेमुखी क्षीणमध्यां नितम्बनीम् ॥

या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।

ओम् शं शैलपुत्री देव्यै: नम:।

वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखरम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।
पूणेन्दु निभां गौरी मूलाधार स्थितां प्रथम दुर्गा त्रिनेत्राम्॥
पटाम्बर परिधानां रत्नाकिरीटा नामालंकार भूषिता॥

 अर्थ है:- मैं मनवांछित लाभ की कामना से अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करने वाली, वृषभ पर सवार, शूलधारिणी औऱ यशस्विनी मां शैलपुत्री की वंदना करता/करती हूं.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: शेर पर नहीं इस चैत्र नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें इसके मायने
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या की तरह मथुरा भी छोड़ दें मुसलमान...', पूर्व ASI अधिकारी केके मुहम्मद का बयान, जानें हिंदुओं से क्या कहा
'अयोध्या की तरह मथुरा भी छोड़ दें मुसलमान...', पूर्व ASI अधिकारी केके मुहम्मद का बयान
बिहार के राजभवन का नाम तत्काल प्रभाव से बदला, अब क्या रखा गया? जानिए
बिहार के राजभवन का नाम तत्काल प्रभाव से बदला, अब क्या रखा गया? जानिए
दूसरे वनडे से ठीक पहले जैक कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए
दूसरे वनडे से ठीक पहले कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाती हैं करीना कपूर? बीवी की ही डाइट फॉलो करके सैफ अली खान भी रहते हैं फिट
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाते हैं करीना कपूर और सैफ अली खान, जानें फिटनेस सीक्रेट
Advertisement

वीडियोज

Toyota HILUX goes Electric ! | Auto Live #toyota #hilux #toyotahilux
Nissan Tekton vs Renault Duster: Upcoming cars in India | Auto Live
Sansani: 'जानी दुश्मन' औलाद...मम्मी-पापा खल्लास ! | Crime News
Tata Sierra 2025 price, specs, features, engine and all details!| Auto Live
Mahindra XEV 9S first look, interior and features | Auto Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अयोध्या की तरह मथुरा भी छोड़ दें मुसलमान...', पूर्व ASI अधिकारी केके मुहम्मद का बयान, जानें हिंदुओं से क्या कहा
'अयोध्या की तरह मथुरा भी छोड़ दें मुसलमान...', पूर्व ASI अधिकारी केके मुहम्मद का बयान
बिहार के राजभवन का नाम तत्काल प्रभाव से बदला, अब क्या रखा गया? जानिए
बिहार के राजभवन का नाम तत्काल प्रभाव से बदला, अब क्या रखा गया? जानिए
दूसरे वनडे से ठीक पहले जैक कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए
दूसरे वनडे से ठीक पहले कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाती हैं करीना कपूर? बीवी की ही डाइट फॉलो करके सैफ अली खान भी रहते हैं फिट
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाते हैं करीना कपूर और सैफ अली खान, जानें फिटनेस सीक्रेट
पाकिस्तान को खून के आंसू रुला रहा BLF,  हमले में पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, चीनी प्रोजेक्ट बना निशाना
पाकिस्तान को खून के आंसू रुला रहा BLF, हमले में पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, चीनी प्रोजेक्ट बना निशाना
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
Snake Village India: भारत के इस गांव में सांपों के साथ खेलते हैं बच्चे, हर घर में देखने को मिलेंगे खतरनाक सांप
भारत के इस गांव में सांपों के साथ खेलते हैं बच्चे, हर घर में देखने को मिलेंगे खतरनाक सांप
World Aids Day 2025: भारत में HIV केस रिकॉर्ड स्तर पर, 72% केस युवाओं में! एक्सपर्ट बोले- जागरूकता कैंपेन बेहद जरूरी
भारत में HIV केस रिकॉर्ड स्तर पर, 72% केस युवाओं में! एक्सपर्ट बोले- जागरूकता कैंपेन बेहद जरूरी
Embed widget