एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा में किस चीज का भोग लगाएं

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में पूजा का महत्व बहुत होता है, पूजा के साथ-साथ भोग या प्रसाद का भी महत्व माना गया है. नौ दिन नौ देवियों को अलग-अलग भोग लगते हैं. आइये जानते हैं आठवें दिन का भोग.

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 9 अप्रैल से हो चुकी थी, जिसका समापन 17 अप्रैल, 2024 बुधवार के दिन होगा. नवरात्रि को देवी दुर्गा की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है.

इन दिनों में आप मां भगवती की आराधना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है.

मां महागौरी सफ़ेद वस्त्र और आभूषण पहनती हैं. इनका रंग गौर है. इनकी आयु आठ साल मानी जाती है. इनके चार हाथ हैं. इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है. ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाले बाएं हाथ में वर-मुद्रा है. इनकी मुद्रा शांत है.

चैत्र नवरात्रि पर ABP Live की विशेष पेशकश यहां देखें

मां महागौरी का भोग (Maa Mahagauri Ka Bhog)

मां महागौरी का स्वरूप बहुत शांत है. इस दिन मां को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है. कई लोग नौ दुर्गों में अष्टमी का पूजन करते हैं. अष्टमी के दिन मां महागौरी को उनके प्रिय हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया जाता है.

साथ ही इस दिन मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए नारियल की बर्फी और लड्डू भी चढ़ाएं. क्योंकि मां का प्रिय भोग नारियल माना गया है. इसीलिए कोशिश करें मां की पूजा में नारियल को जरूर रखें और मां को नारियल का भोग लगाएं.

मां महागौरी की पूजा में आप आप को मोगरे के फूल अर्पित कर सकते हैं. मां को मोगरे के फूल अति प्रिय हैं.

नवरात्रि आठवें दिन की पूजन-विधि (Maa Mahagauru Pujan Vidhi)

  • सबसे पहले कलश की पूजा करने के साथ मां दुर्गा की पूजा करें.
  • उन्हें फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत चढ़ाने के साथ मिठाई चढ़ा दें.
  • इसके साथ ही नारियल भी चढ़ाएं.
  • इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर विधिवत दुर्गा चालीसा, महागौरी मंत्र, स्तुति आदि का पाठ करें.
  • मां की आरती करें.

नवरात्रि में घर पर खुद इस आसान विधि से करें हवन, जान लें पूजन सामग्री और मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
Yogini Ekadashi 2026 Live: योगिनी एकादशी आज या कल ? पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज या कल ? पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Yogini Ekadashi Vrat Katha: एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget