एक्सप्लोरर

Budhwa Mangal 2022: बड़ा मंगल कब से, हनुमान जी के पूजन से पूरी होती है हर मनोकामना, जानें पूजा विधि

Budhwa Mangal 2022 Date: हर साल ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बुढ़वा या बड़ा मंगल कहा जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है.

Budhwa Mangal 2022 Puja Vidhi: ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है. मंगलवार के दिन चिरंजीवी, जागृतदेव, श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है. हिंदू धर्म शास्त्रों में हर युग में हनुमान जी की उपस्थिति का प्रमाण मिलता है. विधि विधान से इनकी पूजा अर्चना करने से मनुष्य को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिल जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार ऐसी मान्यता है कि वन में विचरण करते हुए श्री राम जी से हनुमान जी का मिलन विप्र रूप में इसी दिन हुआ था. एक दूसरी कथा के अनुसार महाभारत काल में जब भीम को अपने बल का घमंड हो गया था, तो हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप रखकर भीम के गर्व का खंडन किया था. इसलिए मंगलवार के इस दिन को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है.

कब है बुढ़वा मंगल: ज्येष्ठ मास में इस बार बड़ा मंगल निम्नलिखित तिथियों को पड़ रहा है.

  • 17 मई को
  • 24 मई को
  • 31 मई को
  • 7 जून को
  • 14 जून को

पूजा विधि

मंगलवार को सुबह सुबह स्नान करके हनुमान जी की प्रतिमा के सामने लाल फूल चढ़ाकर, रोली चंदन का टीका लगाकर, सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और विधि विधान से पूजा अर्चना करें. मंगलवार के व्रत में सायंकाल भोजन का प्रावधान है इस दिन मीठा भोजन करना चाहिए.

बुढ़वा मंगल व्रत का महत्व

वैसे तो प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के व्रत का अत्यंत लाभकारी परिणाम मिलता है. लेकिन बुढ़वा मंगलवार के व्रत का अपना ही महत्व है, इस दिन लोगों को दान करना चाहिए. प्रेत बाधा, दुखों और कष्टों से निवारण के लिए हनुमान जी के बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. उसे भय से मुक्ति मिल जाती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र
Ramcharitmanas: घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget