एक्सप्लोरर

Krishna leela : जब राधा-श्रीकृष्ण का विवाह करवाने स्वर्ग से उतरे ब्रह्माजी

राधा-कृष्ण के विवाह को लेकर अक्सर चर्चा होती है. हुआ या नहीं हुआ. नहीं हुआ तो क्यों नहीं? ऐसे सवालों की झड़ी सी लगी रहती है. इसका जवाब है कि राधा और कृष्ण का गंधर्व विवाह हुआ था, जिसे खुद ब्रह्माजी ने कराया था.

Krishna leela : अमर प्रेम का जिक्र होते ही पहला नाम राधा-कृष्ण का लिया जाता है. मगर कृष्ण की पत्नी के तौर पर हम रुकमणि को ही जानते हैं. कहा जाता है कि राधा-कृष्ण का मेल कभी नहीं हुआ. मगर ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार यदुवंशियों के कुलगुरु गर्ग ऋषि द्वारा लिखी गर्ग संहिता की कथा के अनुसार कृष्ण और राधा का विवाह बचपन में ही हो गया था. 

कहा जाता है कि एक बार नंदबाबा कृष्ण को लेकर बाजार गए थे, वहीं उन्हें एक सुंदर और अलौकिक कन्या दिखाई दी, जो कि राधा थीं. कृष्ण और राधा पहली बार यहीं मिले थे. उस स्थान को आज भी संकेत तीर्थ नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि वह जगह नंदगांव और बरसाने के बीच पड़ती है, जहां आज एक मंदिर भी है. यह भी माना जाता है कि पिछले जन्म में दोनों ने तय किया था कि अगले जन्म में वह राधा-कृष्ण के रूप में जन्म लेंगे तो पहली बार यहीं मिलेंगे.

ब्रह्माजी ने जंगल में कराया था विवाह 
गर्ग संहिता के अनुसार जंगल में खुद ब्रह्मा ने राधा और कृष्ण का गंधर्व विवाह कराया था. मान्यता है कि कृष्ण अक्सर पिता के साथ भंडिर ग्राम जाते थे, जहां वे राधा से मिले. एक दिन कृष्ण भंडिर ग्राम पहुंचे अचानक मौसम बदल गया. तेज हवाओं के साथ वर्षा होने लगी. देखते ही देखते अंधेरा सा हो गया. कृष्ण बाल्यावस्था से किशोरावस्था में आ गए. तभी ब्रह्माजी ने प्रकट होकर दोनों की मंशा जानते हुए राधा की सहेलियों विशाखा और ललिता की उपस्थिति में राधा-कृष्ण का गंधर्व विवाह करवा दिया. विवाह पूरा होते ही माहौल पूर्व जैसा हो गया और ब्रह्माजी समेत राधा, विशाखा और सरिता अंतध्र्यान हो गए. 
 
जानिए क्या है गंधर्व विवाह 
प्राचीन भारतीय में आठ तरह के विवाह की मान्यता है. इनमें एक है गधर्व विवाह. इसमें वर और वधु अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे को पति-पत्नी मानते हैं. फिर चाहे वे ब्रह्म विवाह के नियमों के विरुद्ध ही क्यूं न हो, यानी दोनों अलग वर्ण, जाति, समुदाय से हों या दूसरे किसी कारण से विवाह नहीं हो पा रहा हो. इसमें माता-पिता या परिवार का भी होना जरूरी नहीं बताया गया है.

इन्हें पढ़ें : 
Owl the ride of Lakshmi Maa: माता लक्ष्मी ने क्यों बनाया उल्लू पक्षी को अपनी वाहन? जानें पौराणिक कहानी

Garuda Purana: मृत्यु के समय इनमें से कोई एक चीज भी हो पास, तो मिलती है यमराज के दंड से मुक्ति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद?
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget