एक्सप्लोरर

Mahabharat: हनुमान से मिली आवाज के बूते भीम ने कुरुक्षेत्र में मचाया कोहराम

अपनी शक्ति के घमंड में चूर भीम को उनके ही भाई हनुमान ने परास्त कर दिया, लेकिन जब दोनों को रिश्तों की वास्तविकता पता चली तो हनुमान ने उन्हें ऐसी शक्ति दी, जिसके बल में भीम ने कोहराम मचा दिया.

Mahabharat: महाभारत में पांडवों को 12 वर्ष वनवास, एक वर्ष अज्ञातवास मिला. इसके बाद अर्जुन इंद्र से दिव्यास्त्र प्राप्त करने के लिए हिमालय में तपस्या करने गए. इधर, उनके भाई और पत्नी द्रौपदी का भी जंगल में मन नहीं लगा तो वे मन की शांति के लिए नारायण आश्रम में जाकर रहने लगे.

इस दौरान एक दिन उत्तर–पूर्व दिशा से एक कमल पुष्प उड़ कर द्रौपदी के पास आ गया. बेहद महक वाले इस फूल पर द्रौपदी मोहित हो गईं और उन्होंने भीम को ऐसे ही और फूल लाने के लिए भेज दिया. सुगंध की ओर बढ़ते हुए भीम जंगल में पहुंच गए, जहां एक वानर लेटा दिखा. इस पर भीम ने कहा कि हे वानर! रास्ते से हटो, रास्ता साफ करो. वानर ने जवाब दिया मैं बहुत बूढ़ा और कमजोर हूं, तुम्हें जाना ही है तो मुझे लांघ जाओ. भीम बोले, तुम जानते नहीं कि किससे बात कर रहे हो. मैं कुंती पुत्र भीम हूं.

भगवान पवन मेरे पिता हैं और प्रसिद्ध हनुमान मेरे भाई. तुम मेरा अपमान करोगे तो प्रकोप झेलना ही होगा. वानर ने तंज कसा कि इतनी ही जल्दी है तो पूंछ हटाकर जाओ. गुस्से में आए भीम ने पूंछ हटाने की कोशिश की, लेकिन पस्त हो गए. इस पर भीम ने कहा कि आप साधारण वानर नहीं हैं, बताएं आप कौन हैं. तब वानर ने कहा भीम! मैं वही हनुमान हूं, जिसके बारे में अभी तुम बता रहे थे. मैं ही तुम्हारा बड़ा भाई हूं. आगे रास्ता देवताओं का है, जो मनुष्यों के लिए सुरक्षित नहीं है. मैं जानता हूं कि तुम यहां कमल पुष्प लेने आए हो. मैं तुम्हें वह तालाब दिखाऊंगा, जहां से तुम चाहे जितने पुष्प ले जा सकते हो.

भीम बहुत खुश हुए और अनुरोध किया कि विशाल रूप दिखाएं. हनुमान जी ने विशाल रूप धारण कर भीम को दर्शन दिया. इसके बाद साधारण रूप में लौटकर भीम को गले लगा लिया. इसके बाद हनुमान जी ने भीम को वरदान दिया कि जब युद्ध मैदान में तुम शेर की तरह दुश्मन को ललकारोगे तो मेरी आवाज तुम्हारी आवाज से जुड़ जाएगी, जिससे शत्रुओं के प्राण निकल जाएंगे. हनुमान जी के गले लगाने से भीम की ताकत और बढ़ गई. हनुमान जी ने भीम को अहंकार के भाव से भी मुक्त कर दिया.

ये भी पढ़ें :
Krishna Leela : द्वारिका में मूसल बना यदुवंशियों के नाश का हथियार, जानिए किस्सा

Shani Katha: गणेश जी का मस्तक काटने पर शनिदेव को मिला था ये श्राप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget