एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2024: कार्तिक माह का पहला प्रदोष क्यों माना जा रहा खास, अक्टूबर में कब है ये, डेट, पूजा मुहूर्त देखें

Pradosh Vrat 2024 Date: प्रदोष व्रत हर महीने आते हैं लेकिन कार्तिक माह में आने वाला प्रदोष बहुत खास माना जा रहा है, इस दिन शिव जी, लक्ष्मी जी और हनुमान जी की पूजा का शुभ संयोग बन रहा है.

Kartik Pradosh Vrat 2024 Date: प्रदोष व्रत में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन शिव पूजा प्रदोष काल में की जाती है. हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत आते हैं लेकिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी प्रदोष व्रत पर धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जाता है. इसी दिन से दिवाली (Diwali) पर्व की शुरुआत होती है. जानें कार्तिक का पहला प्रदोष व्रत कब है, सही तारीख और पूजा मुहूर्त.

कार्तिक प्रदोष व्रत 2024 डेट (Kartik Pradosh Vrat 2024 date)

 प्रदोष व्रत की पूजा शाम को प्रदोष काल में करने का महत्‍व है इसलिए कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत 29 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा. इस दिन मंगलवार होने से ये भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा.

कार्तिक प्रदोष व्रत 2024 मुहूर्त (Kartik Pradosh Vrat 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्‍त होगी.

शिव पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक है.

कार्तिक प्रदोष व्रत क्यों है खास (Kartik Pradosh Vrat and Dhanteras together)

29 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह का पहला भौम प्रदोष व्रत है, इस दिन धनतेरस भी है. ऐसे में प्रदोष काल में मां लक्ष्मी संग शिव पूजा फलदायी होगी. इस दिन सूर्यास्त के बाद दही, घी, दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. चावल से बनी खीर का भोलेनाथ और माता लक्ष्मी को भोग लगाएं. ये देव अन्न होता है. मान्यता है इस उपाय से व्यापार-नौकरी में धन की कभी कमी नहीं होती है. प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ती हैं.

भौम प्रदोष व्रत शुभ संयोग

कार्तिक माह के भौम प्रदोष व्रत पर 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. भौम प्रदोष में पुष्कर योग प्रातः  6:31 बजे से प्रातः 10:31 बजे तक रहेगा.

इंद्र योग प्रातः 7:48 बजे तक रहेगा. व्रत के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से शाम 6 बजकर 34 मिनट तक है. उसके बाद से हस्त नक्षत्र है, जो पूरी रात है.

Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर खरीदारी के 3 शुभ मुहूर्त, इन चीजों को खरीदी से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी जी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget