एक्सप्लोरर

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, करें ये सरल उपाय हनुमान लगाएंगे बेड़ा पार

Bada Mangal 2025 Upay: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. इस तिथि पर हनुमान जी की उपासना करने से परम पुण्य मिलता है. साथ ही खास उपायों से आप हर समस्या से छुटकारा भी पा सकते हैं.

Bada Mangal 2025 Upay: ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है. इसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं. इस साल ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 13 मई से हुई थी जिसकी समाप्ति बुधवार 11 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2025) पर होगी. इस साल ज्येष्ठ माह में कुल पांच मंगलवार पड़े, जिसमें आखिरी मंगलवार 10 जून 2025 को है.

वैसे तो हनुमान जी की पूजा प्रत्येक मंगलवार के दिन की जाती है. लेकिन ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार का दिन धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी. इसलिए बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल का दिन प्रभु श्रीराम के प्रिय भक्त भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित होता है.

बता दें कि, ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर बंजरगंबली के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है और इस दिन हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है. भक्त व्रत रखते हैं, पूजा पाठ करते हैं मंगला आरती में शामिल होते हैं और बजरंगबली की स्तुति करते हैं. इसी के साथ ही इस कुछ उपाय करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं और कष्टों का निवारण होता है.

बड़ा मंगल उपाय 

आखरी बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद केसरिया या फिर लाल रंग का वस्त्र धारण करके पूजा के लिए किसी हनुमान मंदिर में जाएं. भगवान हनुमान का सिंदूर से श्रृंगार कर चोला अर्पित करें और चमेली का तेल चढ़ाएं. भगवान को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के फूल, लाल वस्त्र आदि अर्पित करें. भोग स्वरूप आप गुड चना, केसर भात, इमरती या जलेबी, लड्डयू और नारियल आदि का भोग लगा सकते हैं. इस सरल विधि से पूजा करने पर हनुमान जी की खूब कृपा बरसेगी और धन का अभाव दूर होगा.

हनुमान भगवान को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ करना या सुंदरकांड का पाठ. वैसे तो आप प्रत्येक मंगलवार इस उपाय को कर सकते हैं. लेकिन अंतिम बड़ा मंगल पर इस उपाय को जरूर करें. संभव हो तो बड़ा मंगल के दिन आप कम से कम 5, 7 या फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर आप लाल रंग की चीजों का दान करें. इस दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र और गुड़ आदि का दान करना अच्छा माना जाता है. इससे कुंडली में मंगल दोष दूर होता है. बड़ा मंगल पर बंदरों को केला, गुड़ चना आदि खिलाने से भी हनुमान जी की कृपा बरसती है.

ये भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2025 Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है, जानें वट पूर्णिमा मुहूर्त और पूजा विधि
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan Date 2026: सऊदी अरब में आज देखा जाएगा नया चांद, जानें भारत में कब शुरू होगा रमजान
सऊदी अरब में आज देखा जाएगा नया चांद, जानें भारत में कब शुरू होगा रमजान
Virat Kohli और Anushka Sharma फिर पहुंचे वृंदावन! 3 साल में चौथी बार प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
Virat Kohli और Anushka Sharma फिर पहुंचे वृंदावन! 3 साल में चौथी बार प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
Agni Panchak 2026: आज से अग्नि पंचक शुरू,5 दिन आग से जुड़े काम भूलकर भी न करें
आज से अग्नि पंचक शुरू,5 दिन आग से जुड़े काम भूलकर भी न करें
कोरियन पॉप सिंगर ने यूनिक स्टाइल में गाया 'शिव तांडव स्तोत्र', VIDEO सोशल मीडियो पर वायरल
कोरियन पॉप सिंगर ने यूनिक स्टाइल में गाया 'शिव तांडव स्तोत्र', VIDEO सोशल मीडियो पर वायरल

वीडियोज

T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
SOLAR ECLIPSE से सावधान! शरीर में ये दिक्कत हो सकती है! | ABPLIVE
Bihar News: नितीश सरकार के इस बड़े फैसले से क्या होगा महिलाओं का लाभ? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Emmanuel Macron India Visit LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात, 114 राफेल, हैमर मिसाइल डील होगी फाइनल
LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात, 114 राफेल, हैमर मिसाइल डील होगी फाइनल
कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 'अगर आपको विरोध करना है तो...'
कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 'अगर आपको विरोध करना है तो...'
'इमरान खान को जेल में सही इलाज...', गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी
'इमरान खान को जेल में सही इलाज...', गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी
जब रेखा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अरुणा ईरानी को दिया था धोखा! फिल्म से करा दिया था रिप्लेस, हैरान कर देगी वजह
जब रेखा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अरुणा ईरानी को दिया था धोखा! फिल्म से करा दिया था रिप्लेस
Karnataka High Court: राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज, जानें क्या था पूरा मामला
राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज, जानें क्या था पूरा मामला
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
Earphone Side Effects: हेडफोन लगाते हैं तो हो जाइए सावधान, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है ये बीमारी
हेडफोन लगाते हैं तो हो जाइए सावधान, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है ये बीमारी
इधर नेताजी पलटे उधर काजू बादाम पर टूट पड़े पार्टी के कार्यकर्ता, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
इधर नेताजी पलटे उधर काजू बादाम पर टूट पड़े पार्टी के कार्यकर्ता, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget