एक्सप्लोरर

रामानन्दी सम्प्रदाय के नियमानुसार होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए इस पद्धति के बारे में विस्तार से

अयोध्या में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा रामनन्दी संप्रदाय के नियमों के अनुसार की जाएगी. आइये जानते हैं इस संप्रदाय की पद्धति के बारे में.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय (Chanpat Rai) जी ने जब कहा कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा रामानंदी सम्प्रदाय के नियमों के अनुसार की जाएगी. क्योंकि अब तक इस मंदिर की पूजा अर्चना वही लोग कर रहे थे. तब हमने रामानन्दी सम्प्रदाय के और हनुमान गढ़ी से जुड़े स्वामी अंजनीनन्दन दास से सम्पर्क कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की. प्रस्तुत है उसी चर्चा का सार-

जब प्राण प्रतिष्ठा कराई जाती तो पहले तो उसका कलश पूजन होता है. उसका प्रायश्चित विधान होता है कि, वह पवित्र हो. हर प्रायश्चित के बाद उसे दशविध स्नान कराया जाता है, फिर उस कलश में जल लेकर के कलश पूजन होगा जिसमें वरुण देव उक्त स्थान पर आएंगे. स्थान का भी पूजन होता है, वेदी बनायी जाती वहां. इसके पश्चात सभी ग्रहों और देवताओं का पूजन होता है. क्षेत्रपाल की और नवग्रहों का भी आवाहन किया जाता है. एक कुंड होता है जिसमें मूर्ति का स्नान पूजन वैदिक विधि से आचार्य द्वारा किया जाता है.

फिर मूर्ति में प्राण डालने के लिए पहले अधिवास (श्रेष्ठ जगह पर रखना) कराया जाता है. उसमे जल–वास, पुष्प–वास, अन्न–वास, वस्त्र–वास कराया जाता है. इसके बाद स्नान कराया जाता है. फिर श्रृंगार किया जाता है. मण्डप का पूजन इत्यादि भी करना पड़ता है. उस स्थान का पूजन करने के बाद अंत में होता है नेत्र उन्मीलन. भगवान के आंखों में पट्टी होती है. उसे खोला जाता है, फिर मन्त्रों द्वारा उसमे प्राण डाले जाते हैं. प्राणप्रतिष्ठा का निम्नलिखित मन्त्र है.

ॐ अस्य श्री प्राण प्रतिष्ठा मंत्रस्य ब्रम्हा विष्णु महेश्वरा: ऋषयः। ऋग्यजु: सामानि छंदांसि। (परंपरा अनुसार मंत्र)

ऋगवेद में भी प्राण प्रतिष्ठा का एक मंत्र आता हैं:–
असुनीते पुनरस्मासु चक्षुः पुनः प्राणमिह नो धेहि भोगम्. ज्योक् पश्येम सूर्यमुच्चरन्तमनुमते मृळया नः स्वस्ति। (ऋगवेद 10.59.6)

इस तरह स्थापन के बाद पूजन होता है. इसके पश्चात दर्शन कराया जाता है स्थापित मूर्तियों का. जिसकी प्राण प्रतिष्ठा होती है उसके दर्शन होते हैं, यही विधान है उसे प्रणाधान में स्थापित करते हैं. प्राण तो सर्वत्र हैं. प्राण उसे बोलते हैं प्राणकोष में स्थापित करना. परमात्मा सर्वत्र हैं उसे क्या स्थापित करना पर अब वो श्रीविग्रह या उपाधि में प्रकट हो रहें हैं, फिर वे सबकी इच्छाओं और कामनाओं की पूर्ति करेंगे. विशेष बात यह है कि यहां राम की मूर्ति हैं. उनके नाम के आगे भगवान लगता है वे तो सर्वव्यापी हैं. भगवान तो कण कण में हैं. लेकिन चूंकि उनको भगवान राम के रूप में स्थापित किया जा रहा है, तो सनातन धर्म की मान्यता के तहत आचार्यों के मंत्रोच्चारण पर कृत्यकृत्य होना हैं.

उसको उत्सव के रूप में मनाए यह तो सदवृतियों का विस्तार है, पर चंचल होने से मन उन वृतियों को ग्रहण नही कर पाता. इसलिए उत्सवमय अनुकूलता से भगवान भी भक्तों के हो जाते हैं. यहां भक्ति की विशेषता होती है. जहां भक्ति और भाव की विशेषता होती है वहां कर्मकाण्ड आ जाता है. भगवान को सजाते–सजाते हम खुद सज जाते हैं. हमारी मन और बुद्धि भी सज जाती है. हमारा हृदय और चित्त, भाव, भी सज जाता है अर्थात आनंद से भर जाता है. भगवान तो आनंदस्वरूप हैं तो उनसे एक बून्द का आनंद मिल जाए तो तीनों लोक तृप्त हो जाएं.

जहां तक अयोध्या की बात है वहां काशी विद्वत परिषद के ही आचार्य हैं. यही परिषद तय करती है कि कौन क्या करेगा. हालांकि राम की परंपरा से ही रामानंदी है और उनसे ही रामानन्दाचार्य हैं. राम ही परमात्मा. इस परम्परा में राम ही परब्रह्म हैं ऐसा मत हैं रामानन्द सम्प्रदाय का इसलिए राम मंदिर भी उन्ही की परंपरा से पूजा होगी. आशा करता हूं आप सभी अपनी व्यवस्था अनुसार रामलला का दर्शन करने आवश्य जायेंगे प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात.

ये भी पढ़ें:

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget