एक्सप्लोरर

Astrology: जन्म महीने से जानें अपनी पर्सनैलिटी! किस जानवर की आभा से मेल खाता है आपका स्वभाव?

Astrology: हर जन्म माह में जन्मे लोगों की अलग पर्सनैलिटी और आभा (Aura) होती है. हर महीने का एक ऐसा प्रतीकात्मक जानवर होता है जो उस व्यक्ति की जीवन जीने के तरीके को दर्शाता है.

Astrology: क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपके जन्म महीने (Birth Month) के मुताबिक आपकी पर्सनैलिटी और आभा (Aura) किस जानवर से मिलती है? ज्योतिष और प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक यह माना जाता है कि इंसान के गुण, स्वभाव और ऊर्जा का संबंध उसकी जन्म तारीख और महीने से होता है. 

प्रत्येक महीने का एक ऐसा प्रतीकात्मक जानवर होता है जो उस व्यक्ति की ताकत, कमजोरी और जीवन जीने के तरीके को दर्शाता है. आइए जानते हैं आपका जन्म माह किस जानवर की आभा (Aura) से मेल खाता है?

जनवरी-शेर (Lion)
जनवरी माह में जन्मे लोगों की आभा शेर से मेल खाती है. ये लोग नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से भरे होते हैं. इनकी पर्सनैलिटी शेर की तरह प्रभावशाली और आकर्षक होती है. ये लोग किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं.

फरवरी-उल्लू (Owl)
फरवरी में जन्मे लोग बुद्धिमान और गहरे विचारों से भरे होते हैं. इनकी आभा उल्लू की तरह शांत, रहस्यमयी और ज्ञान से भरपूर होती है. 

मार्च-मछली (Fish)
मार्च माह में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव दयालु और संवेदनशील होता है. इनकी आभा मछली से मेल खाती है. ये लोग मछली की भांति शांति प्रिय और प्रवाहमान होते हैं. ये हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं. 

अप्रैल-बाघ (Tiger)
अप्रैल माह में जन्मे लोग स्वभाव से साहसी और ऊर्जावान होते हैं. इनकी आभा बाघ से मेल खाती है, जो ताकत, जुनून और जोखिम उठाने की क्षमता रखते हैं. 

मई-घोड़ा (Horse)
मई महीने में जन्मे लोगों का स्वभाव स्वतंत्रता प्रेमी और मेहनती किस्म का होता है. इनकी आभा घोड़े जैसी होती है. ये लोग तेज, जोशीले और निरंतर आगे बढ़ने वाले होते हैं. 

जून-मोर (Peacock)
जून महीने में जन्म लेने वाले लोगों की आभा मोर जैसी होती है. ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले, कला प्रेमी और सबको अपने अलग अंदाज से प्रभावित करने वाले होते हैं.

जुलाई-कछुआ (Turtle)
जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोग धैर्यवान, शांत और दृढ़ निश्चयी होते हैं. इनकी आभा कछुए की तरह लंबी उम्र, स्थिरता और सुरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं.

अगस्त-हाथी (Elephant)
अगस्त माह में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से जिम्मेदार, वफादार और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं. इनकी आभा हाथी की तरह मजबूत, दयालु और भरोसेमंद होती है. 

सितंबर-लोमड़ी (Fox)
सितंबर महीने में जन्म लेने वाले लोग तेज दिमाग और चतुर स्वभाव के होते हैं. इनकी आभा लोमड़ी जैसी होती है. ये लोग स्मार्ट, प्रैक्टिकल और परिस्थितियों को समझने वाले होते हैं.

अक्टूबर-चील (Eagle)
अक्टूबर महीने में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से स्वतंत्र विचार और ऊंचाईयों को छूने वाले होते हैं. इनकी आभा चील की तरह होती है. ये अपना ध्यान लक्ष्य प्राप्त करने पर केंद्रित करते हैं. 

नवंबर-भेड़िया (Wolf)
नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोग रहस्यमी और गहरे विचारों से भरे होते हैं. इनकी आभा भेड़िये से मेल खाती है, जो निडर, वफादार और समूह में रहकर अपनी पहचान बनाने वाले होते हैं. 

दिसंबर-हिरण (Deer)
दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले लोग विनम्र, हंसमुख और सरल स्वभाव के व्यक्ति होते हैं. इनकी आभा हिरण से मेल खाती है. ये लोग सौम्य, सुंदर और सभी को आकर्षित करने वाले होते हैं. 

हर जन्म माह अपने साथ अलग तरह की आभा (Aura) को लेकर आता है, जो किसी न किसी जानवर से मेल खाती है. यह आभा आपकी पर्सनैलिटी से कहीं न कहीं मेल खाती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 28 October 2026: पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त नहीं, जानें भद्रा कब से लगेगी
Aaj Ka Panchang 28 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग के बीच दोपहर से भद्रा, आज अभिजीत मुहूर्त भी नहीं
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर कब है व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम
1 या 2 नवंबर कब है व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम
Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget