एक्सप्लोरर

Jhadu Vastu Tips : झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़!

Vastu Tips for Broom: झाड़ू को सिर्फ सफाई का साधन नहीं बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है. वास्तु शास्त्र में झाड़ू खरीदने के लिए सही दिन और उचित तरीका बताया गया है. जानते हैं झाड़ू से जुड़ी टिप्स.

Vastu Tips for Jhadu: झाड़ू को हिंदू धर्म में सिर्फ साफ-सफाई का साधन नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी के रूप में माना गया है. मान्यता के अनुसार, जिस घर में झाड़ू का इस्तेमाल सही तरीके से होता है, वहां धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

शास्त्रों में इसके इस्तेमाल के लिए कुछ नियम बताए है. जिसे ना माने तो इसका सीधा असर आपके घर की बरकत पर पड़ सकता है. इसलिए इसका उपयोग करते हुए विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. 

इस दिन खरीदे झाड़ू
धार्मिक मान्यता के मुताबिक झाड़ू खरीदने के लिए गुरुवार और शुक्रवार सबसे शुभ दिन माना जाता है. इस दिन झाड़ू लेने से घर में लाभ मिलता है. शनिवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है. इस दिन झाड़ू लाने से घर में कलह और आर्थिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

नई झाड़ू पर छिड़के नमक
कोई भी व्यक्ति नई झाड़ू खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले अगर उस पर हल्का सा नमक छिड़क दे तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जिससे घर का माहौल अच्छा रहता है. मान्यताओं के हिसाब से झाड़ू पर नमक छिड़कने से इसकी शक्तियां बढ़ जाती है और घर की साफ-सफाई के साथ
नकारात्मक ऊर्जा का भी सफाया हो जाता है.

पुरानी झाड़ू को कूड़े में न फेंकें
जब भी
पूरानी झाड़ू खराब हो जाए और इस्तेमाल करने के लायक न रहें तो इसे कूड़े में न फेक कर. इसे किसी पेड़ के नीचे सम्मानपूर्वक रख दें. ऐसा न करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर की बरकत में दिक्कतें भी आ सकती है.

झाड़ू का पूजन
भारतीय परंपराओं में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि लक्ष्मीजी का प्रतीक माना गया है. यही कारण है कि नई झाड़ू का उपयोग करने से पहले इसका पूजन करना शुभ माना जाता है. इसे हल्दी, रोली (कुमकुम) और अक्षत (चावल) से सजाकर पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है.

झाड़ू पर पैर रखना वर्जित
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू पर पैर लगाना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है. यदि अनजाने में भी पैर लग जाए तो हाथ जोड़कर क्षमा मांगना चाहिए. ऐसा करने से अशुभ प्रभाव कम हो जाता है और घर में शांति बनी रहती है.

झाड़ू रखने की सही दिशा
झाड़ू को कभी भी खुले स्थान पर नहीं छोड़ना चाहिए. इसे घर के दरवाजे के पीछे या दक्षिण-पश्चिम कोण में सीधा लिटाकर रखना सबसे शुभ माना गया है. खुली जगह पर झाड़ू रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और नकारात्मकता बढ़ सकती है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget