एक्सप्लोरर

Aries July Horoscope 2025: मेष जुलाई मासिक राशिफल, सुख पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए जुलाई का महीना मेष राशि (Mesh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Aries July Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जुलाई (July 2025) का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Mesh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जुलाई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना शुभता और सौभाग्य लिए है. इस माह आप अपनी वाणी और व्यवहार के जरिये लोगों से अपना काम निकालने में कामयाब रहेंगे. माह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन जुलाई के दूसरे सप्ताह में आपकी महत्वाकांक्षा जरा ज्यादा ही रहेगी.

कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर दबाव रहेगा. इस दौरान आप उच्च पद की प्राप्ति अथवा अहम जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. इस माह आपको सुख-सुविधा के साधनों को हासिल करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. माह के दूसरे सप्ताह में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे.

सत्ता-सरकार से जुड़े हुए लोगों की निकटता का लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे. माह के मध्य में आपको कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आप कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा कर पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो.

इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी और कारोबार में भी थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी हालांकि जल्द ही चीजें सामान्य भी हो जाएंगी। जुलाई के उत्तरार्ध का समय आपके कारोबार के लिए उत्तम साबित होगा इस दौरान आय के नये स्रोत बनेंगे और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी.

जुलाई माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो सेहत की दृष्टि से जुलाई का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आत्मीय संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचे. पिता की सलाह को नजरंदाज करने से बचें तथा अपने विचार किसी पर न थोपें. प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए अपने पार्टनर के विचारों का आदर करे.

उपाय: मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी के मंदिर में केसरिया ध्वज चढ़ाएं.

July Vrat Tyohar 2025: जुलाई व्रत-त्योहार 2025 की लिस्ट, नाग पंचमी, देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज कब ?

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य
Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से सावन का शुभारंभ, नोट कर लें 4 सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget