एक्सप्लोरर

Ambedkar Jayanti 2023: बाबा साहेब अंबेडकर ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म क्यों अपनाया था, बेहद खास है वजह

Ambedkar Jayanti 2023: 14 अप्रैल 2023 को भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जाएगी. एक समय ऐसा आया जब हिंदू धर्म छोड़कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपना लिया

Ambedkar Jayanti 2023: 14 अप्रैल 2023 को भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामाजी अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जाएगी. समाज में कमजोर, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और निचले तबके को समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. कहते हैं निचले कुल में जन्में भीमराव अंबेडकर ने बचपन से ही भेदभाव का सामना किया. वह समाज की वर्ण व्यवस्था को खत्म करना चाहते थे. एक समय ऐसा आया जब हिंदू धर्म छोड़कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपना लिया, आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. इसके पीछे बड़ी वजह है. आइए जानते हैं.

आंबेडकर ने क्यों छोड़ा हिंदू धर्म ? (Bhimrao Ambedkar Conversion to Buddhism)

बचपन से जाति प्रथा का दंश झेल चुके अंबेडकर ने 13 अक्टूबर 1935 को एक घोषणा की. जिसमें उन्होंने कहा कि वो हिंदू धर्म छोड़ने का निर्णय ले चुके हैं. अंबेडकर का कहना था, मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है, क्योंकि एक व्यक्ति के विकास के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है जो करुणा, समानता और स्वतंत्रता है. धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए. उनके मतानुसार जाति प्रथा के चलते हिंदू धर्म में इन तीनों का ही अभाव था. ऐसे में 14 अक्टूबर 1956 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था.

ये है बाबा साहेब के बौद्ध धर्म अपनाने की मुख्य वजह

अंबेडकर ने हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए सामाजिक के साथ कानून लड़ाई तक लड़ी, लेकिन जब उनके तमाम प्रयास विफल हो गए तब उन्हें लगा कि हिंदू धर्म में जातिप्रथा और छुआ-छूत की कुरीतियों को दूर नहीं किया जा सकता. बाबा साहेब ने अपने भाषण में कहा था कि अगर सम्मानजनक जीवन और समान अधिकार चाहते हैं स्वंय की मदद करनी होगी, इसके लिए धर्म परिवर्तन ही एक रास्ता है. उनके शब्द थे कि “मैं हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूं, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं, कम से कम यह तो मेरे वश में है”

बौद्ध धर्म अपनाने के पीछे बाबा साहेब का मानना था कि बौद्ध धर्म प्रज्ञा, करुणा प्रदान करता है और समता का संदेश देता है. इन तीनों की बदौलत मनुष्य के अच्छा और सम्मानजनक जीवन जी सकता है.

  • प्रज्ञा अर्थात -  अंधविश्वास और परालौकिक शक्तियों के विरुद्ध समझदारी.
  • करुणा अर्थात - प्रेम, दुखियों और पीड़ित के लिए संवेदना.
  • समता अर्थात - धर्म, जात-पात, लिंग, ऊंच-नीच की सोच से कोसो दूर मानव के बराबरी में विश्वास करने का सिद्धांत है.

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत इस दिन है, जानें वट सावित्री अमावस्या और पूर्णिमा व्रत की डेट, शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Narasimha Temples: आंध्र प्रदेश के इस रहस्यमयी जंगल में विराजते हैं भगवान नरसिंह के 9 रूप, जानें हर मंदिर की अनोखी गाथा
आंध्र प्रदेश के इस रहस्यमयी जंगल में विराजते हैं भगवान नरसिंह के 9 रूप, जानें हर मंदिर की अनोखी गाथा
कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, पहले दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, पहले दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती मई में किस दिन है, तारीख, मुहूर्त, महत्व सब जानें
शनि जयंती मई में किस दिन है, तारीख, मुहूर्त, महत्व सब जानें
May 2026 Calendar: मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें

वीडियोज

Don 3 का सबसे बड़ा सवाल: कौन बनेगा नया डॉन?
Shah Rukh Khan की ‘King’ ने Release से पहले ही मचाया धमाका, ₹250 करोड़ पार कर दिखाई जबरदस्त Fan Following
West Bengal Voting: बंगाल में दो घंटेकी वोटिंग पूरी | Mamata Banerjee | Public Reaction | Voting
Bengal 1st Phase Voting: बंगाल में जमकर हो रही वोटिंग | Mamata Banerjee | Public Reaction | Voting
West Bengal Phase 1 Voting: 'TMC जा रही', Agnimitra Paul का दावा | BJP | Assembly Elections 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-Russia Military: अमेरिका-ईरान जंग के बीच भारत-रूस के बीच हो गई मेगा डील! 3000 सैनिकों के समझौते से टेंशन में पाकिस्तान
अमेरिका-ईरान जंग के बीच भारत-रूस के बीच हो गई मेगा डील! 3000 सैनिकों के समझौते से टेंशन में पाकिस्तान
BJP ने किया MCD मेयर पद के उम्मीदवार का ऐलान, प्रवेश वाही पर जताया भरोसा, जानें कौन हैं
BJP ने किया MCD मेयर पद के उम्मीदवार का ऐलान, प्रवेश वाही पर जताया भरोसा, जानें कौन हैं
West Bengal Assembly Elections 2026: 'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी', पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच नादिया में बोले PM मोदी
'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी', पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच नादिया में बोले PM मोदी
IPL 2026 MI vs CSK: एमआई और सीएसके के बीच रोमांचक मुकाबला आज, क्या खेलेंगे MS धोनी?
IPL 2026 MI vs CSK: एमआई और सीएसके के बीच रोमांचक मुकाबला आज, क्या खेलेंगे MS धोनी?
अमिताभ बच्चन आधी रात को करते हैं फोन, दिव्या दत्ता का खुलासा, बोलीं- 'वे हमेशा ठीक रात 12 बजे...'
अमिताभ बच्चन आधी रात को करते हैं फोन, दिव्या दत्ता का खुलासा, बोलीं- 'वे रात 12 बजे...'
Explained: गेमिंग लवर्स की दुनिया में हलचल! केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेम के नए नियम जारी किए, जानें क्या बदल जाएगा?
गेमिंग लवर्स की दुनिया में हलचल! केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेम के नए नियम जारी किए, जानें सबकुछ
UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे देखें स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट​
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे देखें स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट​
Masala Chicken Recipe: घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Embed widget