Shah Rukh Khan की ‘King’ ने Release से पहले ही मचाया धमाका, ₹250 करोड़ पार कर दिखाई जबरदस्त Fan Following
बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan अपनी आने वाली फिल्म “King” से फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही ₹250 करोड़ कमा लिए हैं, क्योंकि इसके ऑल इंडिया थिएटरिकल राइट्स इतने में बेचे गए हैं। यह डील Pen Marudhar Entertainment ने की है, जो अब तक की बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं, और इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी Suhana Khan भी नजर आएंगी। यह सुहाना की पहली थिएटर रिलीज होगी (उनका डेब्यू The Archies से हुआ था)। “King” को 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ करने की योजना है, जहां इसका मुकाबला बड़ी हॉलीवुड फिल्मों जैसे Avengers: Doomsday, Dune 3 और Jumanji 3 से होगा























