एक्सप्लोरर

AM और PM में क्या अंतर है, संस्कृत में इसे क्या कहते हैं? गारंटी से जानकर रह जाएंगे हैरान

AM and PM: समय के लिए हम एएम और पीएम का प्रयोग करते हैं, जोकि लैटिन भाषा के शब्द Ante Meridiem और Post Meridiem का संक्षिप्त रूप है. एएम और पीएम दोपहर के पहले और दोपहर के बाद के समय को इंगित करता है.

Difference Between AM and PM in Sanskrit: मानव द्वारा कई आविष्कार किए गए, जिसमें घड़ी भी एक है. प्राचीन काल से ही सूर्य की अवधारणा के आधार पर सुबह, दोपहर और शाम का अंदाजा लगाया जाता था. वहीं रात्रि में चांद और सितारों का सहारा लेकर लोग समय का पता लगाते थे. लेकिन घड़ी के महत्वपूर्ण आविष्कार ने समय जानने के लिए होने वाली परेशानियों को दूर कर दिया.

आज दुनियाभर में लोग समय देखने के लिए घड़ी का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें डिजिटल घड़ी का अधिक प्रयोग किया जाता है. डिजिटल घड़ी में आप AM और PM से टाइम को सेट करते हैं. एक दिन में 24 घंटे का समय होता है. लेकिन AM और PM के फॉर्मेट में 12 घंटे का प्रयोग होता है.

अब ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर ये AM और PM क्या होता है. कई लोगों को इस बारे में पता भी नहीं होता है. तो वहीं कुछ लोग डिजिटल घड़ी देखते समय AM और PM को लेकर असमंजस में रहते हैं. लेकिन समय देखने के लिए आपको AM और PM के बारे में जरूर पता होना चाहिए. तो चलिए जानते हैं क्या है AM और PM का अर्थ और दोनों के बीच अंतर-

AM और PM के बीच अंतर

एक दिन में 24 घंटे होते हैं. लेकिन घड़ी में केवल 12 अंक ही होते हैं. इसलिए घड़ी में एक दिन में एक ही समय का अंक दो बार दिखाई पड़ता है. जैसे सुबह के 7 बजे और रात के 7 बजे का समय. यहां AM का मतलब एंटी मेरीडियम (Ante Meridiem) से और PM का अर्थ पोस्ट मेरीडियम (Post Meridiem) से है. AM दोपहर से पहले का समय होता है. वहीं PM दोपहर के बाद का समय होता है.

यानी दोपहर से पहले के समय को जानने के लिए AM और दोपहर के बाद के समय को जानने के लिए PM का इस्तेमाल किया जाता है. इस तरह से रात के 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक का समय AM होता है और दोपहर के 12 बजे के बाद से लेकर रात के 12 बजे तक का समय PM होता है. AM और PM लैटिन भाषा का शब्द है, जिसे हिंदी में पूर्वाह्न और अपराह्न कहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संस्कृत भाषा में AM और PM को क्या कहा जाता है.

संस्कृत से दूर करें AM और PM का संशय

हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत है. हिंदू धर्म के सभी ग्रंथ भी संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं. भारत की कई भाषाएं संस्कृत से ही उत्पन्न हुई हैं. इसलिए इसे कई भारतीय भाषाओं की जननी कहा जाता है. स्वर, व्यंजन, लिपि, ग्रंथ, अंक, समय आदि भी संस्कृत में है. लैटिन भाषा के AM और PM में हमने यह जाना कि AM (एंटी मेरिडियन) यानी पहले और PM (पोस्ट मेरिडियन) यानी बाद होता है. हालांकि इसमें पूरी तरह से यह साफ नहीं होता कि किसके पहले और किसके बाद. लेकिन संस्कृत में इसे बताया गया है.

AM और PM को संस्कृत में क्या कहते हैं

अग्रेंजी भाषा का अक्षर AM (एएम) और PM (पीएम) पुराने संस्कृत भावों के प्रारंभिक अक्षर हैं. इसमें

AM : आरोहनम् मार्तण्डस्य Aarohanam Martandasya
PM : पतनम् मार्तण्डस्य Patanam Martandasya

आरोहनम् का अर्थ है चढ़ना, पतनम् का अर्थ है गिरना और मार्तण्डस्य का अर्थ है सूर्य. इस प्रकार से आरोहणम् मार्तण्डस्य का अर्थ है सूर्य का चढ़ाव और पतनम् मार्तण्डस्य का अर्थ है सूर्य का ढ़लना. दिन के 12 बजे से पहले सूर्य चढ़ता है और 12 बजे के बाद सूर्य ढलता है. सूर्य ही आकाशीय गणना का मूल है.  

ये भी पढ़ें: Jyeshta Purnima 2023 Date: 3 या 4 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है? नोट करें सही डेट, मुहूर्त, इसी दिन है वट सावित्री पूर्णिमा व्रत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
संधि पूजा में 108 कमल क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसका धार्मिक रहस्य
संधि पूजा में 108 कमल का रहस्य: न 107, न 109... ठीक 108 फूल ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget