एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2025 Shopping Time: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने के लिए बस इतना समय, ये रहा शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025 Shopping Time: अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खरीदारी लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा.

Akshaya Tritiya 2025 Shopping Time: बुधवार 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है. पंचांग के अनुसार यह तिथि वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ती है. इसे आखा तीज या अक्खा तीज जैसे नामों से भी जाना जाता है. अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियों में एक है. खासकर लोग इस दिन सोना-चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर की गई खरीदारी में अक्षय वृद्धि होती है.

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुभ मुहूर्त में ही खरीदी गई चीजों से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसलिए यह जान लीजिए कि आज अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब से तक रहने वाला है. बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया पर आप पूरे दिन खरीदारी नहीं कर पाएंगे. इसलिए यह जान लें आज खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त कब तक है.

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मुहूर्त बस दोपहर तक (Gold Silver Kitne Baje Kharide)

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत मंगलवार 29 अप्रैल शाम 05 बजकर 31 से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 30 अप्रैल दोपहर 02 बजकर 12 पर हो जाएगा. उदयातिथि के मुताबिक आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन अगर आप सोना-चांदी (Gold-Silvar) की खरीदारी कर रहे हैं तो इसके लिए दोपहर 02 बजकर 12 तक का ही समय शुभ रहेगा, क्योंकि इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी. इसके अलावा आज शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 5:41 से 9:00 तक का था और इसके बाद 10:39 से 12:18 तक रहेगा. 

खरीद सकते हैं ये भी चीजें

सोना-चांदी के बढ़ते भाव इस समय हर किसी के बजट से बाहर है. ऐसे में अक्षय तृतीया पर शुभ फल और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धार्मिक पुस्तके, रूई, सेंधा नमक, जौ, पीली सरसों, हल्दी की गांठ, पीतल या कांसे के बर्तन, मिट्टी का घड़ा आदि भी खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: 30 अप्रैल 2025 का दिन है खास, इन राशियों को मिलेगा तरक्की का तोहफा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal
UP News: 'बाबरी' का बवाल...यूपी टू पश्चिम बंगाल | CM Yogi | UP Politics
US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget