एक्सप्लोरर

Ahoi Ashtami 2021: 28 अक्टूबर को संतान प्राप्ति और उनकी लंबी आयु के लिए रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें व्रत कथा

Ahoi Ashtami Vrat 2021: हिंदू धर्म में माताएं संतान की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए कई व्रत रखती हैं. लेकिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखे जाने वाला व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है.

Ahoi Ashtami Vrat 2021: हिंदू धर्म में माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए कई व्रत रखती हैं. लेकिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखे जाने वाला व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. महिलाएं इस विधि-विधान के साथ अहोई माता की पूजा करती हैं और व्रत रखती है. इतना ही नहीं, इस दिन भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parwati) की पूजा भी की जाती है. बता दें कि अहोई अष्टमी का व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है. वहीं, कुछ महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए भी इस दिन व्रत रखती हैं. कहते हैं कि अगर गर्भ में संतान की मृत्यु हो रही हो तो उन महिलाओं के लिए भी अहोई अष्टमी का व्रत काफी शुभ माना जाता है. 

हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami On 28th October) का व्रत 28 अक्टूबर को रखा जाएगा. करवाचौथ (Karwa Chauth)के तीन दिन बाद ही अष्टमी तिथि के दिन अहोई व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं. और रात को तारों को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है. वहीं, कई जगह महिलाएं इस दिन भी चांद को देखकर व्रत खोलती हैं. 

अहोई अष्टमी व्रत कथा

पौराणइक कथा के अनुसार एक नगर में एक साहूकार और उसके सात लड़के रहते थे. दिवाली से पहले साहूकार की पत्नि घर की लीपा-पोती के लिए मिट्टी लेने खदान गई.  जैसे ही वो खदान में कुदाल से मिट्टी खोदने लगी, उस जगह एक सेह की मांद थी. जो कि कुदाल से मिट्टी खोदते समय सेह के बच्चे को लग गई और सेह का बच्चा मर गया. बच्चे को मरता देख साहूकार की पत्नी को बहुत दुःख हुआ. और वह पश्चाताप करती हुई घर लौट आई. कुछ दिनों बाद उसके एक बेटे का निधन हो गया. फिर अचानक  ही उसका दूसरा बेटा भी मर गया, और सालभर में उसके तीसर, चौथा...सातों बेटे मर गए.

अपने बेटों के जाने के दुख में डुबी महिला ने अपने आस-पड़ोस की महिलाओं को बताया कि उसने कभी भी जान-बूझकर कोई पाप नही किया. लेकिन एक बार खदान में मिट्टी खोदते समय अनजाने में उससे एक सेह के बच्चे की हत्या हो गई थी. उसके बाद से ही मेरे सातों पुत्रों की मृत्यु हो गई. 

आस-पास की औरतों ने साहूकार की पत्नी से कहा कि यह बात बताकर तुम्हारा आधा पाप नष्ट हो गया है. और साथ ही सलाह दी कि तुम उसी अष्टमी को भगवती पार्वती की शरण लेकर सेह और सेह के बच्चों का चित्र बनाओ और उनकी आराधना करो.  उनसे क्षमा -याचना करो. भगवान की कृपा से तुम्हारे सभी पाप नष्ट हो जाएगें. साहूकार की पत्नी ने ऐसा ही किया. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को उपवास और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वो हर साल नियमित रूप से ये व्रत रखने लगी. जिसके बाद से सात पुत्रों की प्राप्ति हुई.

Ahoi Ashtami 2021: इस साल अक्टूबर में कब है अहोई अष्टमी, संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है ये व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget