एक्सप्लोरर

चाणक्य नीति : इस मार्ग पर चलने से निर्धन से निर्धन व्यक्ति भी बन सकता है धनवान

चाणक्य नीति में जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया गया है. इसी तरह उन्होंने धन संबंधी नीतियां भी बताई है. पैसा कमाने से लेकर पैसा खर्च करने तक के बारे में चाणक्य नीति में ज़िक्र है.

कौटिल्य...जो बेहद ही ज्ञानी और विद्वान पुरुष थे. अपने ज्ञान को उन्होंने केवल अपने तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि दुनिया के प्रत्येक मनुष्य तक उसे पहुंचाने की मंशा से चाणक्य नीति की रचना की. जिसमें जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया गया है. इसी तरह उन्होंने धन संबंधी नीतियां भी बताई है. पैसा कमाने से लेकर पैसा खर्च करने तक के बारे में चाणक्य नीति में ज़िक्र है. बताया गया है कि सही मार्ग पर चलने से निर्धन से निर्धन व्यक्ति भी धनवान बन सकता है. लेकिन कुछ बुरी आदतों को ना छोड़ा जाए तो सदैव आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

मूर्ख की तारीफ से अच्छी बुद्धिमान की डांट

चाणक्य की माने तो मूर्ख व्यक्ति की तारीफ सुनने से अच्छा है बुद्धिमान की डांट सुन ली जाए. क्योंकि आपका जो फायदा बुद्धिमान की डांट से होगा उतना किसी मूर्ख की डांट से नहीं होने वाला. चाणक्य नीति में कहा गया है कि जहां बुद्धि होती है वहीं पर मां लक्ष्मी का वास होता है. 

अत्यधिक क्रोध से होगा नुकसान

ज़रुरत से ज्यादा क्रोध केवल नुकसान का ही द्योतक है. क्योंकि जिस व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आता है उसके पास लक्ष्मी कभी ठहरती ही नहीं. इसीलिए चाणक्य नीति में बताया गया है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों ना हो मनुष्य को सदैव शांत ही रहना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर वहीं ठहर जाती हैं. जबकि गुस्सा केवल नुकसान करता है. 

बड़ों का सम्मान

घर व समाज में बड़े बुजुर्गों का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए. सिर्फ बड़े  बुजुर्ग ही नहीं बल्कि किसी भी व्यक्ति का दिल दुखाने से बचें. अन्यथा मनुष्य दरिद्रता का शिकार हो जाता है.

ईमानदारी का रास्ता चुनें

धूर्तता, चालाकी से कोई काम करने की चेष्टा ना करें. हमेशा कोशिश करें कि हर कार्य के लिए ईमानदारी का मार्ग ही चुनें. लालच बुरी बला है इसी मंत्र को जीवन में उतारें.  

सोच समझकर इस्तेमाल करें धन

धन का व्यय हमेशा बहुत ही सोच विचार कर किया जाना चाहिए. क्योंकि धन कमाना बहुत ही कठिन होता है. और जो चीज़ कठिनाई से मिले उसे बहुत ही सूझ बूझ के साथ व्यय करना चाहिए. बल्कि धन का व्यय ऐसी जगह करें जहां से उसका दुगना प्राप्त किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget