एक्सप्लोरर

Famous Ganesha Temples of South India: दक्षिण भारत के 3 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जानें इनकी अद्भुत विशेषताएं और दर्शन का समय!

Famous Ganesh Temple: दक्षिण भारत के तीन ऐसे गणेश मंदिर जहां भक्त पूरी श्रद्धा के साथ दूर-दूर से पूजा, भजन-कीर्तन और आरती में हिस्सा लेने आते हैं. मंदिरो की पहचान उन्हें अन्य मंदिरों से अलग बनाती हैं.

Famous Ganesha Temples in South India: हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मगर देश के दक्षिण हिसों में कुछ गणेश मंदिर ऐसे हैं जो इसे और खास बनाते हैं. इस समय दक्षिण भारत के मंदिरों में पत्थर और सोने की भव्य मूर्तियां, स्थापत्य कला और सजावट देखने लायक होती हैं.

भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इन मंदिरों में दूर-दूर से पूजा, भजन-कीर्तन और आरती में हिस्सा लेने आते हैं. भक्त भगवान गणेश की पूजा करके सुख-समृद्धि और विघ्नों के नाश की कामना करते हैं. दक्षिण भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक गणेश मंदिर मौजूद हैं, जिनकी पहचान और परंपराएँ उन्हें अन्य मंदिरों से बिल्कुल अलग बनाती हैं. आइए जानते हैं तीन प्रमुख मंदिरों के बारे में-

कनिपकम विनायक मंदिर-चित्तूर, आंध्र प्रदेश
कनिपकम विनायक मंदिर अपने आप में ही खास है. इस मंदिर में बनी गणेश प्रतिमा को स्वयूंभू माना जाता है, मतलब यह प्रतिमा अपने आप बनी है. यहां एक अनोखा कुआं भी है, मान्यता है कि इसका पानी पापों को धो देता है. इस जगह झूठ बोलना मना है और ऐसा करने पर शपथ नहीं ली जा सकती है.

  • विशेषता: काले पत्थर से बनी स्वयंभू गणेश प्रतिमा.
  • दर्शन समय: सुबह 6:00 बजे-दोपहर 1:00 बजे, शाम 4:00 बजे-रात 8:00 बजे.
  • कैसे पहुंचे: चित्तूर शहर और रेलवे स्टेशन, दोनों से लगभग 12 किमी दूरी पर है.

श्री मदनंतेश्वर सिद्धिविनायक मंदिर-कासरगोड, केरल
केरल के कासरगोड का यह मंदिर अपने निर्माण और योजनाओं के लिए जाना जाता है. मान्यता के मुताबिक कहा जाता है कि यहाँ भगवान गणेश दीवार से प्रकट हुए थे. इस मंदिर के तीन बड़े-बड़े गुंबद इसे अलग पहचान दिलाते हैं.

  • दर्शन समय: सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे, शाम 5:30 बजे से रात 8:15 बजे
  • कैसे पहुंचे: कासरगोड शहर से मात्र 7 किमी दूरी, जहाँ तक किसी भी वाहन से आसानी से जाया जा सकता है.

अरुल्मिगु मुंथी विनयगर मंदिर-कोयंबटूर, तमिलनाडु
कोयंबटूर का यह मंदिर विशालता और भव्यता का अद्भुत उदाहरण है. यहां स्थापित गणेश प्रतिमा लगभग 19 फीट ऊंची और करीब 190 टन वजन की है. काले पत्थर से बनी यह मूर्ति अपनी गरिमा और सुंदरता से सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है.

विशेष बात यह है कि प्रतिदिन मूर्ति का श्रृंगार अलग-अलग ढंग से किया जाता है, जिससे यह और भी खास बन जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget