एक्सप्लोरर

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आ गई खटास, इन टिप्स के जरिए वापस एक-दूजे के हो जाएं

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास को दूर करने और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के आसान टिप्स, प्यार, विश्वास और समझ से रिश्ते को फिर से मजबूत करें.

Relationship Tips: हर रिश्ता अपने साथ मिठास और खटास दोनों लेकर आता है. शादी के शुरुआती दिनों में प्यार, रोमांस और उत्साह हर पल को खास बना देते हैं, लेकिन समय के साथ-साथ जिम्मेदारियां, तनाव और गलतफहमियां रिश्ते की खूबसूरती पर असर डालने लगती हैं.इसी बीच पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर अनबन होना आम है, लेकिन जब ये दूरी गहरी हो जाती है, तो रिश्ते में दरार आ सकती है.

अगर आपके रिश्ते में भी खटास आ गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. थोड़े से प्रयास और प्यार से आप फिर से अपने रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बना सकते हैं.

ये भी पढ़े- क्या स्मार्ट पुरुष होते हैं बेहतर पार्टनर, रिलेशनशिप में क्या है इंटेलिजेंस का रोल?

संवाद को बनाएं रिश्ते की ताकत

अक्सर रिश्तों में समस्याएं इसलिए बढ़ती हैं क्योंकि हम एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते. संवाद की कमी गलतफहमियों को जन्म देती है. इसलिए चाहे छोटी बात हो या बड़ी, अपने मन की बात पार्टनर से शेयर करें। ध्यान रखें कि बातचीत में आरोप-प्रत्यारोप की जगह सच्चाई और संवेदनशीलता हो.

एक-दूसरे के लिए समय निकालें

रोजमर्रा की भागदौड़ और कामकाज में हम अक्सर पार्टनर को समय देना भूल जाते हैं. लेकिन याद रखें कि quality time किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी जरूरत है. पार्टनर के साथ चाय पीना, टहलना या सिर्फ साथ बैठकर बातें करना भी आपके रिश्ते को गहराई दे सकता है.

सरप्राइज और छोटे गिफ्ट्स दें

कभी-कभी छोटी-छोटी खुशियां बड़े बदलाव ला सकती हैं. अपने जीवनसाथी के लिए छोटा-सा surprise रिश्ते में नई ऊर्जा भर देता है. यह जरूरी नहीं कि महंगा गिफ्ट ही खरीदा जाए, बल्कि प्यार और अपनापन ही सबसे बड़ी भेंट है.

गिले-शिकवे छोड़कर माफ करना सीखें

हर इंसान गलतियां करता है और हर रिश्ता इन्हीं गलतियों की कसौटी पर परखा जाता है. अगर आप हर छोटी गलती को पकड़कर बैठ जाएंगे, तो रिश्ता और बिगड़ सकता है. इसलिए forgiveness और patience को अपनाएं.

एक-दूसरे की खूबियों को पहचानें

अक्सर हम पार्टनर की कमियों को ज्यादा नोटिस करते हैं और खूबियों को नजरअंदाज कर देते हैं. रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप उनकी अच्छाइयों की सराहना करें.

नजदीकियां बढ़ाएं

शारीरिक नजदीकियां और भावनात्मक जुड़ाव दोनों रिश्ते की गहराई को बढ़ाते हैं. कभी-कभी गले लगना, हाथ पकड़ना या एक डेट पर जाना भी रिश्ते की दरार को मिटा सकता है.

एक बार नया मौका जरूरी दें

अगर रिश्ते में खटास आ भी गई है तो इसे आखिरी मंजिल मत समझिए. हर रिश्ता मुश्किल दौर से गुजरता है, लेकिन उसे संभालना आपके हाथ में है. कोशिश कीजिए कि आप पुराने समय की खूबसूरत यादों को ताजा करें.

यह भी पढ़े : आत्मनिर्भर और समझदार महिलाएं डेटिंग में किन नियमों को करती हैं फॉलो? जानें जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget