एक्सप्लोरर

One Sided Relationship: क्या एक तरफा रिश्ता बन गया है आपकी मेंटल हेल्थ खराब होने का कारण, तो करें ये काम

One Sided Relationship: एक तरफा प्यार का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इन चीजों के बारे में लगातार सोचने से इंसान का स्ट्रेस बढ़ने लगता है. ऐसे लोग कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

एक अच्छा रिलेशनशिप कपल को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए और जीवन में आने वाली परेशानियों से लड़ने के लिए काफी मदद करता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका एक तरफा रिश्ता होता है.  एक तरफा प्यार में रिजेक्शन डिप्रेशन की वजह बन सकता है.

कई बार इन चीजों के बारे में लगातार सोचने से इंसान का स्ट्रेस बढ़ने लगता है और उसे लंबे समय तक तनाव सताता रहता है, जो उसकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकता है. अगर आप ऐसे रिश्ते में है, जो एक तरफा है और अब यह आपको सताए जा रहा है, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

खुद के लिए समय निकालें

सबसे पहले आपको यह बात माननी होगी, कि जिस चीज की आप उम्मीद कर रहे हैं वह संभव नहीं है. इसलिए आप उसे भूल जाएं और अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करें. इन सब चीजों के बारे में सोचने के बजाय आप खुद के लिए समय निकालें और अपने आप को वो सभी खुशियां दे, जो आप किसी और को देना चाहते थे. 

दोस्तों से शेयर करें बातें

आप अपने दिल में जो चल रहा है, वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर किसी सलाहकार से शेयर कर सकते हैं. इससे आप हल्का महसूस करेंगे और उन सब चीजों को भूल जाएंगे. हर मुश्किल समय में सबसे ज्यादा जरूरी होता है खुद का ख्याल रखना. ऐसे में आप सभी चीजों को अपने दिमाग से निकाल कर अच्छा खाना खाएं, भरपूर नींद लें, रोजाना कसरत करें और दोस्तों के साथ कुछ समय बताएं. 

काउंसलर या डॉक्टर की मदद लें

इसके अलावा आप किसी काउंसलर या मस्तिष्क के डॉक्टर के साथ बैठकर उनसे बातें कर सकते हैं. आप उन्हें वो सब बताएं जो आप सोच रहे हैं और जो आपके साथ हो रहा है. यही नहीं आप डॉक्टर से सलाह भी लें की इन सब चीजों से कैसे बाहर निकला जा सकता है. 

सकारात्मक सोचें

कई बार एक तरफा प्यार आपके आत्म सम्मान को डैमेज कर सकता है. इससे इंसान खुद को गलत समझने लगता है और जिंदगी से हार जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है, आप अपने आप को बेस्ट समझे. एक तरफा प्यार में कई बार कुछ लोग हताश हो जाते हैं और उनके अंदर नकारात्मक विचार आने लगते हैं, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है. इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचे और अपने दिमाग से नकारात्मक भावनाओं को निकाल फेंके. आप इन टिप्स को फॉलो कर अपनी मेंटल हेल्थ को खराब होने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Relationship Advice Tips: लव मैरिज के बाद भी तलाक जैसी नौबत, तो ऐसे बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget