एक्सप्लोरर

Relationship Tips: क्या टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ऐसे पाएं पार्टनर का पहले जैसा प्यार

Relationship Advice: रिश्ते को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हर कपल को कुछ बातें आजमानी चाहिए. ये ऐसी बातें हैं जिन पर ध्यान ना देने से रिश्ता बिगड़ने लगता है.

Relationship Tips in Hindi: रिलेशनशिप को हमेशा नया बनाए रखने के लिए कपल्स (Couples) तरह-तरह की कोशिशें करते हैं. रिश्ते में प्यार के अलावा आपसी समझ होना भी जरूरी होता है वरना रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है. रिश्ते को अगर संभाल कर आगे ना बढ़ाया गया तो कपल्स के अलग होने की नौबत भी आ जाती है. पिछले कुछ सालों से तलाक के मामले तेजी से बढ़े हैं. कई बार शादी के बाद लोग घरेलू विवाद और आपसी लड़ाई-झगड़े को सुलझा नहीं पातें हैं जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है. हर रिश्ते को सजाने और संवारने के लिए उसे अहमियत देने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि आप किस तरह अपने टूटते रिश्ते में एक बार फिर जान डाल सकते हैं.

पार्टनर को पूरा समय दें- ऐसे कई कपल्स हैं जो शादी के बाद भी अक्सर अकेले ही समय बिताना पसंद करते हैं. उनको एक-दूसरे की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती. कुछ लोग हर समय फोन में लगे रहते हैं तो कुछ लोग टीवी या मोबाइल में. वो भूल जाते हैं कि पार्टनर (Partner) के साथ भी समय बिताना जरूरी है. बातचीत ना करने से रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं. अगर आपको लगता है कि आपको अपना थोड़ा पर्सनल टाइम (Personal Time) चाहिए तो अपने पार्टनर को इस बारे में बताएं लेकिन पार्टनर के साथ समय बिताना ना भूलें.

भावनाओं का इजहार करना भूलें- अपने प्यार या भावनाओं का इजहार करने के लिए किसी खास मौके का इंतजार ना करें. आप अपने पार्टनर के बारे में कैसा और क्या महसूस करते हैं, इसका एहसास उन्हें जरूर कराएं. किसी न किसी बहाने अपने पार्टनर की तारीफ करें. इससे वो हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे. आप जब भी अपने पार्टनर के साथ किसी खुशी को बांटते हैं तो उनके लिए एक साधारण सा दिन भी खास बन जाता है.

मुश्किलों के लिए तैयार रहें- ऐसा कोई रिश्ता नहीं जिसमें कभी कोई तनाव ना हो. कोई फैसला लेना हो या समझौता करना हो, मुश्किल हर एक चीज में है. किसी भी कीमत पर अपनी भावनाओं को सिर्फ अपने तक ही सीमित ना रखें वरना इससे तनाव और गुस्सा दोनों ही पनपेगा. रिश्ते को कैसे ठीक रखना है इसके लिए सारे जरूरी काम करें. आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें. आप उन्हें बताएं कि आपको कौन सी चीज परेशान कर रही है. आप सभी मुश्किलों के लिए खुद को तैयार रखें. एक दूसरे के बारे में भी बात करें, ताकि रिश्ता खराब ना हो.

साथी नहीं दोस्त भी बनिए- अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, तो उनको भरपूर सपोर्ट (Support) करना भी आपका ही काम है. इससे रिश्ते में एक दूसरे से जुड़ाव बना रहता है. एक-दूसरे का सपोर्ट करने से रिश्ते को ठीक रखना आसान होता है. आप अपने पार्टनर के सबसे अच्छे दोस्त बनिये. अगर आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं भी हैं, तो उन्हें अच्छा और बुरा समझाइये. एक-दूसरे का साथ देने से आप उनके साथ एक खूबसूरत कनेक्शन (Connection) बना सकते हैं.

Relationship Tips: अपने Partner को लेकर हैं सीरियस? तो इस तरह करें जाहिर

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget