एक्सप्लोरर

शादी के बाद लड़कियों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, खराब हो सकता है रिश्ता

शादी के बाद महिलाओं के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं. कई बार सावधानी बरतने के बाद भी उनसे ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो बड़ी बन जाती हैं. इनकी वजह से शादीशुदा जिंदगी भी खराब हो जाती है.

शादी को जिंदगी का एक नया चैप्टर कहा जाता है क्योंकि इसके बाद लोगों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं. लड़कों से ज्यादा लड़कियों को तरह-तरह के बदलाव से गुजरना पड़ता है. उनके लिए ये बदलाव ज्यादा चैलेंजिंग होते हैं. अपना घर छोड़कर वो एक नए परिवार के बीच जा रही होती हैं. जहां उन्हें नए लोग और नई जिम्मेदारियां मिलती हैं. तमाम सावधानी बरतने के बाद भी कई लड़कियों से ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो बड़ा रूप ले लेती हैं. ध्यान न दिया जाए तो ये गलतियां शादीशुदा जिंदगी को खराब करने का काम करती हैं. आइए जानते हैं क्या हैं ये गलतियां.

हर बात मायके में बताना- शादी के बाद ससुराल के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. ससुराल से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें मायके में शेयर करना अच्छी बात नहीं है. ये न सिर्फ आपके सास-ससुर बल्कि पति के साथ रिश्ते पर भी असर डाल सकता है. आपको एक दायरा बनाना होगा कि कितनी बात अपने मायके में बतानी है और कितनी नहीं.

पुरानी लाइफस्टाइल से बाहर न निकलना- आप वर्किंग हों या नहीं, लेकिन शादी के बाद पुरानी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव लाने पड़ते हैं. शादी के बाद घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है ऐसे में आपको अपने पुराने रुटीन में कई बदलाव लाने पड़ते हैं. आपको ऐसी स्थिति लानी होगी जहां आप अपने नए और पुराने लाइफस्टाइल में तालमेल बिठा सकें.

पर्सनल स्पेस कम न करना- शादी के बाद आपको अपने पर्सनल स्पेस को लेकर एक सीमा भी खींचनी होगी. इसमें आपको पति से लेकर घर के हर सदस्य को शामिल करना होगा. शादी के बाद आपके पर्सनल स्पेस का दायरा पहले से कम हो जाता है और आपको इसे बर्दाश्त करना सीखना होगा.

पति को बदलने की कोशिश- अक्सर महिलाएं भूल जाती हैं कि उनका पति किसी का बेटा भी है. आप भले अपना सबकुछ छोड़कर ससुराल आई हैं, लेकिन ये न भूलें कि आपका पति आपसे पहले किसी का बेटा है. वह सबकुछ सिर्फ आपके लिए या आपकी पसंद के हिसाब से करता रहे ये उम्मीद करना गलत है. 

धोखा मिलने से टूट जाता है प्यार का रिश्ता, पहचान ले चीटिंग के इन संकेतों को

रिश्ते में रखें इन खास बातों का ख्याल, नहीं रहेगा रिलेशनशिप टूटने का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget