एक्सप्लोरर

Relationship Tips: गर्लफ्रेंड की नजर में अच्छा बनने के लिए ना करें ये काम, पड़ सकता है पछताना

Weird Relationship Tricks: ज्यादा अच्छा बनने के चक्कर में ब्वॉयफ्रेंड्स कई तरह के ट्रिक्स आजमाते हैं. ये सब शुरू-शुरू में अच्छा लगता है लेकिन आगे चलकर इसकी वजह से उन्हें कई बार पछताना पड़ता है.

Relationship Tips in Hindi: ज्यादातर पुरुषों के मन में अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की नजर अच्छा दिखने की चाहत होती है. ज्यादा अच्छा बनने के चक्कर में वो कई तरह के ट्रिक्स आजमाते भी हैं. ये सब शुरू-शुरू में अच्छा लगता है लेकिन आगे चलकर इस आदत की वजह से उन्हें कई बार पछताना भी पड़ता है. मजे-मजे और वाहवाही के लिए शुरू किए गए ये काम बाद में उन्हें मजबूरी में करने पड़ते हैं. अगर आप भी अच्छा बनने के चक्कर में ये काम कर करते हैं तो ऐसा करने से बचें.

हमेशा चिपके रहना- गर्लफ्रेंड के साथ हमेशा चिपके रहने से आप अच्छे नहीं बन जाएंगे. पुरुषों को लगता है कि हमेशा साथ-साथ रहने से वो उनके खास बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. ऐसा करना शुरू में अच्छा लगेगा लेकिन आप लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएंगे. जब आप कुछ समय के बाद ऐसा करना बंद कर देंगे तब आपकी पार्टनर शिकायत करने लगेगी. इसलिए संतुलन बनाए रखें. इससे आपका रिश्ता लंबे समय तक बरकरार रह पाएगा.

हर बात मान लेना- अच्छा बनने के लिए पार्टनर की हां में हां मिलाना जरूरी नहीं है. आंख बंद कर पार्टनर की हर बात को मानने की बजाय सोच-विचार करें. कई लड़के अपनी पार्टनर को सर-आंखों पर रखते हैं और आंखें बंदकर उनका कहा मानते हैं. ऐसे रिश्ते लंबे नहीं चलते. कई बातों को लेकर आप असहमत भी हो सकते हैं. इसकी वजह से उनकी पार्टनर को हर बात मनवाने की आदत पड़ जाती है. आगे चलकर ये बात जिद्द में बदल जाती है. अगर आप अपनी पार्टनर की किसी बात से खुश नहीं हैं तो उन्हें खुलकर बता दें.

सारे खर्चे उठाना- ये काम तो ज्यादातर लड़के करते हैं. रेस्टोरेंट में खाने-पीने के बिल से लेकर शॉपिंग मॉल का बिल भरने के लिए लड़के एकदम तैयार रहते हैं. ऐसा अच्छा बनने के चक्कर में करते हैं जो कि सही नहीं है. इसके लिए अपनी पार्टनर को भी मौका दें. अगर आपके पास पैसे न हों, तब भी आप अपनी पार्टनर से खुलकर बता सकते हैं. इसमें कोई बुराई नहीं है.

खुद से ज्यादा प्राथमिकता देना- हर बार हर जगह केवल अपनी पार्टनर को प्राथमिकता न दें बल्कि खुद को भी आगे रखें. अगर आप खुद को प्राथमिकता नहीं देंगे तो वो भी आपको ज्यादा महत्व नहीं देंगी. अपनी लाइफ को अनदेखा ना करें. गर्लफ्रेंड के चक्कर में परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को ना भुलाएं.

Relationship Tips: अपने एक्स को अब तक भूल नहीं पाए हैं आप? संकेत देती हैं ये बातें

Relationship Tips: महिलाओं का दिल जीत लेती हैं पुरुषों की ये 4 सिंपल बातें, आप भी जानें ये राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lauki Ka Halwa: लौकी का टेस्टी हलवा कैसे बनाते हैं? नोट कर लीजिए रेसिपी
लौकी का टेस्टी हलवा कैसे बनाते हैं? नोट कर लीजिए रेसिपी
Gas Cylinder: महीनों चलेगा गैस सिलेंडर! खाना बनाते वक्त करें बस ये 1 छोटा काम
महीनों चलेगा गैस सिलेंडर! खाना बनाते वक्त करें बस ये 1 छोटा काम
Real Egg Identification: असली और नकली अंडे की पहचान कैसे करें? नोट करें 2 मिनट का टेस्ट
असली और नकली अंडे की पहचान कैसे करें? नोट करें 2 मिनट का टेस्ट
Gandhi Jayanti 2026 Wishes: गांधी जी के अनमोल विचार बना देंगे दिन, 2 अक्टूबर को अपनों को भेजें शुभकामनाएं
गांधी जी के अनमोल विचार बना देंगे दिन, 2 अक्टूबर को अपनों को भेजें शुभकामनाएं

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget