एक्सप्लोरर

Relationship Tips: महिलाओं का दिल जीत लेती हैं पुरुषों की ये 4 सिंपल बातें, आप भी जानें ये राज

Relationship: ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों की बहुत छोटी-छोटी बातें अच्छी लगती हैं. ये चीजें होती तो बिल्कुल आम हैं लेकिन सबमें ये क्वालिटी नहीं पाई जाती है. जानें आपमें ये गुण हैं या नहीं.

What Women Want in a Man: अक्सर पुरुषों के मन में ये सवाल उठता है कि महिलाओं को उनकी कौन सी बातें अच्छी लगती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों की बहुत छोटी-छोटी बातें अच्छी लगती हैं. ये चीजें होती तो बिल्कुल आम हैं लेकिन सबमें ये क्वालिटी नहीं पाई जाती है. आइए जानते हैं कि पुरुषों की कौन सी साधारण खूबियां महिलाओं का दिल जीत लेती हैं.

अंडरस्टेंडिंग नेचर- अगर आप अंडरस्टेंडिंग नेचर (Understanding Nature) के हैं तो समझ लें कि आप महिलाओं को जल्द पसंद आ सकते हैं. आज की ज्यादातर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होती हैं. उनकी अलग शख्सियत होती है और वो ऐसे पुरुषों का साथ पसंद करती हैं जो उन्हें अच्छे से समझ सके. आपको अपने व्यवहार में ये दिखाना होगा कि आप उनकी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझते हैं.

शौक और हुनर के बारे में बात करने वाले- पहले का समय ऐसा था जब महिलाओं के घर के कामों के आधार पर आंका जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब महिलाएं भी पुरुषों की तरह खुद का काम करना पसंद करती हैं. ऐसे में उनसे सिर्फ घर के कामकाज से जुड़ी बातें करना सही नहीं है. उन्हें अच्छा लगता है कि कोई उनके हुनर और शौक के बारे में बातें करें.

उनकी बात सुनने वाले- अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ अपनी खासियतें ही बताते रहें और उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश में ही लगे रहें. पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो आपको उनकी बातें भी सुननी होंगी.

खुशमिजाज लोग- महिलाओं को खुशमिजाज लोग पसंद होते हैं न कि निगेटिव पर्सनैलिटी वाले लोग. ये बात आपको उन्हें दिखानी होगी. उनके साथ खुशियों को मिलकर बांटें. उन्हें हर बात पर हंसाने की कोशिश करें, यकीन मानिए आप उनके फेवरेट (Favourite) बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Relationship Tips: इन 5 तरीकों से जीतें पत्नी का दिल, ये हैं कमाल के टिप्स

Relationship Tips: क्या पार्टनर कर रहा है इग्नोर? ऐसे वापस पाएं उनका अटेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget