एक्सप्लोरर

Relationship Tips: छोटी छोटी बातों पर हो रही है सास-बहू में अनबन, तो अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगा झगड़ा

Relationship Advice: सास-बहू की लड़ाई जगजाहिर है. फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे पर भी सास-बहू सीरियल्स ही दिखाए जाते हैं. आप कुछ टिप्स आजमा इस रिश्ते को खास बना सकती हैं.

Relation With Mother In Law: शादी से पहले ही लड़कियों के मन में अपने ससुराल को लेकर बहुत सी शंकाएं घर कर लेती हैं. हालांकि, यह कोई आसान बात नहीं है किसी नए घर में जाना और वहां के लोगों के मुताबिक वहां के माहौल में ढलना. असल में जब हम किसी नए घर में जाते हैं कई तरह से एडजस्टमेंट करना पड़ता है. वहीं, नए लोगों के बीच नए रिश्तों (Relationship Tips) और माहौल में मिसअंडरस्टैंडिंग होना बहुत ही लाजिमी है. कई बार तो सास और बहू के रिश्ते में काफी तल्खी देखने को मिलती है. बात-बात पर झगड़े होने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि उन्हें सुलझाने के प्रयास करें. यहां जानें अपनी मदर इन लॉ से अपना रिश्ता सुधारने के कुछ टिप्स...
 
थोड़ा मुश्किल हो सकता है सास के साथ डील करना 
  1. पहला कारण है असुरक्षा की भावना, यह वजह सास को असहज बनाती है. बेटे की जिंदगी में मां की जगह उसकी पत्नी ले लेगी इस बात का डर ज्यादातर मांओं को रहता है. इसी सोच के चलते सास न चाहते हुए भी कई बार कंट्रोलिंग हो जाती हैं.
  2. बेटे की शादी के बाद मां ये सोचने लगती है कि कभी वो अपने बेटे के लिए सबकुछ थी, लेकिन शादी के बाद बेटे की लाइफ में कोई और होगी, जिसके चलते प्यार बंट जाएगा. इसी पजेसिव सोच के कारण  सास की चिड़चिड़ाहट बढ़ती है और खीज बहू पर निकलती है. 
  3. अगला कारण है अपने पसंद की बहू का ना होना. कई बार वजह यही होती है. इसलिए बहू की लाख कोशिशों के बावजूद सास उसे बहुत अच्छे से अपना नहीं पाती.
  4. ये कोई वाजिब कारण तो नहीं है, लेकिन अगर ऐसा किसी के साथ हो रहा है तो समस्या का समाधान निकालना जरूरी है. इन टिप्स को अपनाकर मिलेगा समास्या का हल.
ऐसे हल होती हैं कई समस्याएं
आपको जो बातें बुरी लग रही हैं, यह भी हो सकता है कि  उनके बारे में आपकी सास को पता ही ना हो. कई बार कोई जान बूझकर गलत व्यवहार नहीं करता. ऐसे में उन्हें ये बताएं कि कौन सी बात आपको बुरी लगती हैं. इस बारे में बात बहुत ध्यान से करें, ताकि आपका रिश्ता बेहतर हो सके.  
 
एक्टिविटीज करेंगी कमाल
किसी का व्यवहार समझने के लिए उसके साथ वक्त बिताना जरूरी होता है. इसके लिए आप पति और सास के साथ  कुछ एक्टिविटीज प्लान करें, जैसे लंच या किसी ट्रिप पर जाना, अपने पसंदीदा स्टोर या शॉपिंग जाने का प्लान बनाए. इससे आपकी बॉन्डिंग उनके साथ बेहतर होगी.
 
बाउंड्री सेट करें
यह ज्यादातर बहूओं की शिकायत होती है कि उनकी सास उन्हें प्राइवेसी नहीं देती.  इस पेचीदा समस्या का हल निकालने के लिए अपने पति की हेल्प लें. उन्हें अच्छे से समझाएं. ध्यान रखें कि आपके बात का करने लहजा शिकायती न हो.
 
बातों को दिल से ना लगाएं 
इस बात को समझें कि हर किसी का स्वभाव अलग होता है. ऐसे में सासू मां कुछ कहें तो उसे दिल पर बिल्कुल भी न लें,  उसके बारे में सोचते रहना सही नहीं होगा.  कई बार चीजों को जानें देना सही रहता है. उनकी कही हर बात को बुराई में ना लें और लड़कर जवाब ना दें.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget