एक्सप्लोरर

Relationship Issue: झगड़े के बाद बिना Sorry के अपने पार्टनर को ऐसे करें माफ, लड़ाई खत्म करने के लिए अपनाएं 5 टिप्स

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको गहराई से सोचने की जरूरत होती है. अपनी छोटी-छोटी लड़ाई-झगड़ों को बड़ा न करें. बहस को कभी आगे न बढ़ाएं, अपनी गलती का अहसास करें और एक दूसरे की फीलिंग को समझें.

हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, लेकिन एक समझदार कपल अपनी लड़ाई को लंबा नहीं खीचता, अपनी पुरानी बातों को हमेशा लेकर नहीं बैठता. ऐसे में अगर आप भी उन कपल्स में से एक हो जो ज़रा-ज़रा सी बात पर बहस और झगड़ा करने लगते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है. ऐसा कई बार होता है जब आप का पार्टनर कुछ ऐसी हरकतें करता है जो आपको पसंद नहीं आती हैं या जिनसे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है. ऐसे में आप हर्ट हो सकते हैं, लेकिन अपने रिश्ते को लंबा चलाने के लिए आपको इन बातों को इग्नोर कर देना चाहिए. हालांकि कई बार ये मूड पर भी निर्भर करता है. जैसे आपका मूड अगर अच्छा है तो पार्टनर की बुरी बातों को भी आप इग्नोर कर देंगे. लेकिन अगर आपका मूड ठीक नहीं है तो आपको जरा सी बात बुरी लग सकती है. ऐसे में आपको लड़ाई-झगड़ा होने के बाद कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना जरूरी है. 

झगड़े के बाद पार्टनर को माफ कर दें- लड़ाई-झगड़ा होने के बाद सबसे पहले आपको अपने पार्टनर माफ कर देना चाहिए. अगर आफ झगड़े के बाद उदास हैं तो इसकी वजह का पता लगाएं. आपको अपने साथी की कौन सी बात अच्छी नहीं लगती ये जानने की कोशिश करें. पता लगाने के बाद उस बात को अपने पार्टनर के साथ शेयर करें. एक दूसरे से बात करें और कभी भी बातों या झगड़े को अनसुलझा नहीं छोड़ें. 

इगो को बीच में न लायें- कई बार लड़ाई-झगड़े में इगो सामने आ जाता है. दोनों पार्टनर ये सोचते हैं कि हम सही हैं. लेकिन ऐसा नहीं है अगर आपको झगड़ा खत्म करना है तो अपनी गलतियों को मानना होगा. जरूरी नहीं है कि इसके लिए आप या आपका पार्टनर मांफी मांगे. झगड़े के बाद ये अहसास ही काफी है कि आप अपनी गलती मान रहे हैं और चीजों को नॉर्मल करना चाह रहे हैं. अगर आप दोनों ही एक दूसरे के मांफी मांगने का इंतजार कर रहे हैं तो इससे हालात और खराब हो जाएंगे. इसलिए आपको जिद छोड़कर आप खुद पहल करनी होगी. 

अपनी जिम्मेदारी समझें- अगर झगड़े में आपकी वजह से बात आगे बढ़ी है तो उसे स्वीकार करें और बात को खत्म करें. आप ऐसा करके देखिए आपके इस व्यवहार से आपका पार्टनर खुद भी अपनी गलती समझकर मांफी मांग लेगा. अगर आपके रिश्ते पर इसकी आंच आ रही है तो माफी मांगना या किसी से सॉरी कहना गलत नहीं है. किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए आपका व्यवहार बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. 

इमोशन सपोर्ट करें- अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है, तो वो आपसे इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद रखता है. ऐसे में अगर एक दूसरे को झगड़े के वक्त इमोशनली सपोर्ट नहीं करते तो इससे आप दोनों ही ज्यादा हर्ट होते हैं. आप जो उम्मीद कर रहे हैं जब वो पूरी नहीं होती तो आप मन ही मन इज्जत खो देते हैं. किसी भी रिश्ते में ज्यादातर महिलाएं ऐसा महसूस करती हैं और रिश्ता टूटने की ये सबसे बड़ी वजह बनता है. इसलिए आपको एक दूसरे के लिए इमोशनल सपोर्ट रखना बहुत जरूरी है. 

चुप न रहें- कुछ लोग लड़ाई-झगड़े के बाद एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर देते हैं. ये खामोशी रिश्ते में एक चट्टान की तरह काम करती है. जिसे तोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके रिश्तेमें में ऐसी परिस्थिति होती है तो आपको समझदारी से काम लेना चाहिए. घर के किसी बड़े को अपने रिश्ते के बारे में बताएं. अपनी खामोशी को तोड़ें और आपस में बातचीत करें. इससे आपकी लड़ाई जल्दी खत्म हो जाएगी. कभी भी चुप न रहें इससे कोई हल नहीं निकल सकता है.

ये भी पढ़ें: कोरोना में रिकवरी के लिए जरूरी है प्रोटीन, प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Digital Safety For Children: इंटरनेट की दुनिया में बच्चों के लिए बिछा है जाल, 13 की उम्र से पहले सिखा दें ये सेफ्टी रूल्स
इंटरनेट की दुनिया में बच्चों के लिए बिछा है जाल, 13 की उम्र से पहले सिखा दें ये सेफ्टी रूल्स
Hand Wash Clothes: महंगे कपड़े मशीन में हो जाएंगे बर्बाद, हाथों से धोने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
महंगे कपड़े मशीन में हो जाएंगे बर्बाद, हाथों से धोने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
Monsoon Hair Fall: मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़
मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़
Bhature Making Tips: घर पर नहीं बनते बाजार जैसे फूले-फूले भटूरे, आटा गूंथते समय बस कर लीजिए ये काम
घर पर नहीं बनते बाजार जैसे फूले-फूले भटूरे, आटा गूंथते समय बस कर लीजिए ये काम

वीडियोज

Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी के बाद अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के PM, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Pearl Millet farming: बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
Embed widget