एक्सप्लोरर

Relationship Advice: 'मूव ऑन' करना और माफ करना, इन दो फंडों से दूर होगी आपकी रिलेशनशिप की 'टेंशन'

माफ न कर पाना एक बड़ा बोझ होता है. यह बोझ हमारे साथ रहता है और हमें कमजोर करता चला जाता है. क्षमा न करने से हमारी हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचता है, जो मन में कड़वाहट और आक्रोश को बढ़ा देता है.

Relationship Advice: जिंदगी में कभी न कभी एक ऐसा पड़ाव आता है जब हम किसी को बेहद चाहते होते हैं, लेकिन उससे बिछड़ना और भुला देना वक्त की मांग होती है. कई बार हम रिश्तों को जिन मोतियों में पिरोने की चाहत रखते हैं और उन मोतियों में नहीं पिरो पाते तो अक्सर मानसिक पीड़ा और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. प्यार एक खूबसूरत ऐहसास है, जो हम किसी से करते हैं. मगर कई बार यही एहसास हमारी चिंताओं, परेशानियों और जिंदगी के दर्द का कारण बन जाता है. प्यार किसी व्यक्ति को इस कदर कमजोर कर देता है कि बिछड़ने का स्मरण भर कर लेने से रुह कांप जाती है. लेकिन यह जिंदगी है, हम दर्द को ज्यादा देर खुद से बांधे रखेंगे तो तकलीफें कभी कम नहीं होगी. इसलिए इन पीड़ाओं से मुक्त होने के लिए 'मूव ऑन' और माफ करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते तो टेंशन के साथ-साथ डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है.

हम सभी अपनी जिंदगी में धोखा मिलने की वजह से या असफलताओं के कारण अक्सर चिंता और मानसिक पीड़ा का शिकार हो जाते हैं. कई बार लगता है जैसे इन दुखों से कैसे निकला जाएगा, कैसे आगे बढ़ा जाएगा. कैसे किसी को भुलाकर जिंदगी को दूसरे नजरिए से देखा जाएगा. ये सब बहुत मुश्किल लगता है. लेकिन कोई भी परेशानी जिंदगी से बड़ी कभी नहीं होती. इसलिए इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आपको लोगों को माफ करना और भूलना तथा आगे बढ़ना सीखना होगा. अगर आप ठान लें कि जिंदगी आपकी है और आपको इसे किसी भी हाल में सफल और पीड़ा मुक्त बनाना है तो आप ऐसा निसंदेह कर पाएंगे, लेकिन अगर आप खुद को कमजोर करके ये मान लें कि आप ऐसा नहीं कर पाएंगे तो यह करना आपके लिए वास्तव में मुश्किल होगा. आज हम आपको बताएंगे माफ करने के फायदे और कैसे आप जीवन में सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं.

घावों का भरना: जब आप किसी को माफ करने का फैसला करते हैं तो यह उन दर्दनाक अनुभवों के कारण पैदा हुए भावनात्मक घावों को ठीक कर देता है. यह जिंदगी को नए सिरे से जीने और आगे बढ़ने में काफी मदद करता है. किसी को माफ करना कभी-कभी बहुत कठिन होता है, लेकिन दिल में किसी के प्रति नफरत पालकर आप कभी-भी दर्द से जुदा नहीं हो सकते. माफ करना मुश्किल जरूर है लेकिन यही आपके दर्द की असल दवा साबित होगा. 

भविष्य के लिए बेहतर कदम: जब आप किसी को माफ कर देते हैं तो आप पिछले दुखों और पुरानी बातों से बाहर निकल आते हैं. जब आप 'मूव ऑन' करने लग जाएंगे तो आपको महसूस होगा कि आपने यह फैसला करके दुनिया का सबसे सही कदम उठाया है. मूव ऑन करने के बाद आप जिंदगी में अपने पुराने दर्द को भुला देते हैं और नई एक्टिविटीज़ में लग जाते हैं, जिससे भविष्य के बेहतर होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं. 

कम हो जाता है गुस्सा: जब आप किसी को माफ करने का फैसला लेते हैं तो इससे आपके अंदर ठहरा हुआ गुस्सा अपने आप खत्म हो जाता है. जो लोग मूव ऑन कर चुके हैं, वो यह समझ सकते हैं कि उन्हें अपने पास्ट से अब कोई फर्क नहीं पड़ता. गुस्सा कई रिश्तों को खराब कर देता है, इसलिए माफ करने की कोशिश करें ताकि नए रिश्ते की एक नई शुरुआत हो सके.

अच्छी रहेगी मेंटल हेल्थ: किसी के लिए गुस्सा और नफरत की भावना हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाती है. हम रात-दिन बस एक ही बात सोच-सोचकर आधे हुए चले जाते हैं. भूख को भी नजरअंदाज करते हैं. कई बार तो डिप्रेशन जैसी सीरियस और खतरनाक बीमारी का भी शिकार हो जाते हैं. इसलिए इन सब से छुटकारा पाने, अपनी मानसिक स्थिति में सुधार लाने और बेहतर तथा सुखी जीवन जीने के लिए हमें लोगों को माफ करने का फैसला करना चाहिए.

माफ न कर पाना हम पर एक बड़ा बोझ होता है. यह बोझ हमारे साथ रहता है और हमें कमजोर करता चला जाता है. क्षमा न करने से हमारी हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचता है, जो मन में कड़वाहट और आक्रोश को बढ़ा देता है. हम किसी और से ज्यादा खुद को चोट पहुंचाने लगते हैं. इसलिए जीवन में अपनी स्वतंत्रता का आनंद उठाने के लिए आपको माफ करना और मूव ऑन करना आना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Cheapest And Safest Country: विदेश में घूमने की ख्वाहिश है? देखें दुनिया के 10 सबसे सस्ते और सुरक्षित देशों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
How Long To Soak Clothes: कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget