एक्सप्लोरर

क्या आपको है सच्चे जीवन साथी की तलाश? जानें अपने पार्टनर को पहचानने का सही तरीका

किसी भी रिलेशनशिप में सबसे बड़ी चीज होती है प्यार और विश्वास. अगर आप भी एक ऐसे पार्टनर को डेट करना चाहते हैं जो बिना किसी शर्त के आपको प्यार करे. तो जानिए क्या है उसे परखने का सही तरीका.

Relationship Tips: ये बात सच है कि प्यार सोच समझ कर नहीं किया जाता बस हो जाता है. लेकिन आप ये जरुर चाहेंगे कि आप जिससे प्यार करें वो भी आपको उतना ही प्यार करे. यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को एक ऐसे पार्टनर की तलाश होती है. जो बिना किसी शर्त के आपको प्यार करे और हर परिस्थिति में आपका साथ दे. कोई भी अपने पार्टनर से ये नहीं चाहेगा कि वो किसी शर्त या फिर किसी समझौते की वजह से उसके साथ रहे. अगर आप भी ऐसे ही किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है,  क्योंकि आज हम आपको कुछ टिप्स देंने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिए एक सही पार्टनर की तलाश कर सकते हैं. आप ये पता लगा सकते हैं कि आप जिसको प्यार करते हैं क्या वो भी बिना किसी शर्त के आपको उतना ही प्यार करता है.

आपकी सोच का सम्मान करे सबसे पहले अगर आप अपने लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो ये जांच परख लें कि आपका पार्टनर आपकी सोच, आपके विचार और आपकी बातों का सम्मान करता है या नहीं. पार्टनर का मतलव ही होता है बराबर का अधिकार होना. कई पार्टनर की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर की सोच या उनकी बातों को दबा कर अपनी बातों को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं. अपनी बात को ही सही मानते हैं. अगर आपका पार्टनर आपको विचारों का पूरा सम्मान नहीं करता है तो ऐसा शख्स आपके लिए सही नहीं है.  भले आपके और आपके पार्टनर के विचार बिल्कुल भी मेल ना खाते हों लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी सोच का सम्मान करता है तो तो आप ऐसे शख्स पर पूरा भरोसा कर सकते हैं.

डिमांड करने वाला पार्टनर न हो अगर आप किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप जिसको अपना लाइफ पार्टनर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, कहीं वो आपसे अपनी सभी डिमांड्स तो पूरी नहीं करवा रहा. अगर आपका पार्टनर हमेशा आपसे किसी ना किसी चीज की डिमांड करता हो तो समझ जाना चाहिए कि वो आपके साथ बस अपनी डिमांग पूरी करने के लिए है. अगर वो आपके सामने किसी तरह की डिमांड नहीं रखता तो वो आपके बिना शर्त प्यार करने के लिए तैयार है. ऐसे शख्स पर आप विश्वास कर सकते हैं और उसे अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर चुन सकते हैं. आपके पैसों का लालच न हो

अगर आपका पार्टनर आपसे खर्च कराने के चक्कर में रहता है. या फिर आपके पैसों को ज्यादा ध्यान देता है तो समझो वो स्वार्थ के लिए आपसे प्यार कर रहा है. क्योंकि अक्सर रिलेशनशिप में लोग अपने पार्टनर पर खर्चा करने से पीछे नहीं रहते है. लेकिन अगर आपको ऐसा लगे कि आपका पार्टनर सिर्फ आपके पैसों के लिए आपके साथ है तो आप उस पर बिलकुल भी समय बर्बाद ना करें. जो लोग बिना पैसों की परवाह के आपके साथ हैं उनसे आप सच्चा प्यार कर सकते हैं ऐसे शख्स के साथ आपक जीवन बिताने का फैसला कर सकते हैं.
हमेशा आपका साथ दे  अगर आपका पार्टनर आपके हर फैसले और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है तो आप ऐसे पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं. ऐसा शख्स आपके साथ बहुत प्यार करता है और हमेशा आपके साथ रहने के लिए तैयार है. लेकिन आपको किसी तरह की दिक्कत या फिर परेशानी आती है और ऐसे वक्त में आपका पार्टनर आपका साथ नहीं दे तो समझिए ऐसा शख्स जिंदगी भर साथ निभाने के लिए सही नहीं है. ऐसे लोगों से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लें. और अपने लिए एक सही पार्टनर को चुनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
Lemon Storage Tips: नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश
नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget