एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए सबसे असरदार 10 टिप्स, आज से ही फॉलो करें

Weight Loss Tips: मोटापा घटाने के लिए आपको डाइटिंग नहीं बैलेंस डाइट की जरूरत है. आपको तेजी से वजन कम करने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना होगा. इससे वजन भी कम होगा साथ ही आप लंबे समय तक फिट रहेगें.

Weight Loss Tips: आजकल की लाइफस्टाइल में वजन कम करना काफी मुश्किल काम है. हालांकि आप अपने रूटीन में कुछ बदलाव करके काफी हद तक खुद को फिट रख सकते हैं. इसके लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. साथ ही वजन कम करने क लिए आपको कई स्वस्थ आदतों (Healthy Habits) को अपनाना होगा. कई लोग मोटापा घटाने के लिए ऐसे उपाय ढूंढते हैं जिससे जल्दी वजन कम हो जाए. वजन बढ़ने से न सिर्फ शरीर बेडौल होता है बल्कि कई बीमारियां भी पनपने लगती हैं. कई लोग वजन घटाने के लिए घरेलू उयाय (Remedies Lose Weight) भी ढूंढते हैं. आज हम आपको वजन कम करने में मददगार ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपको वजन भी कम होगा साथ ही आप हेल्दी भी रहेंगे. इन 10 आदतों को अपनी लाइफ में जरूर शामिल करें.

1- वजन कम करने के लिए आपको डाइटिंग की नहीं है बल्कि डाइट को बैलेंस करने की जरूरत है. आपको अपने भोजन में प्रोटीन वाले आहार शामिल करने चाहिए.

2-  मोटापा घटाने के लिए खाने से तली-भुनी चीजों को बिल्कुल हटा दें. इसकी जगह पर आप ग्रिल्ड चीजें खा सकते हैं. 

3- अपको अपनी लाइफस्टाइल से अल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक्स को हटा देना चाहिए. इसके अलावा आईसक्रीम भी वजन बढ़ाती है. वजन कम करने के लिए इन चीजों का सेवन न करें.

4- पतला होने के लिए आपको अपनी डाइट से मिठाई, चीनी और किसी भी तरह की स्वीट चीजों को हटा देना चाहिए. इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी.

5- आपको पतला होने के लिए सबसे ज्यादा अपनी डाइट को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है. ज्यादा शुगर, फैट और कैलोरी आपको खाने से हटा देनी चाहिए. इससे तेजी से वजन में फर्क नजर आएगा.

6- वजन कंट्रोल करने के लिए ड्राईफ्रूट्स जैसे बादाम और अखरोट जरूर शामिल करने चाहिए. बादाम में प्रोटीन होता है जिससे मांसपेशियां रिपेयर होती हैं और फाइबर होने की वजह से भूख नहीं लगती है.

7- वजन कम करने के लिए खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल जरूर शामिल करें. फल और सब्जियों में फाइबर बहुत ज्यादा और कर्बोहाइड्रेट्स, कैलोरीज बहुत कम होती हैं.

8- खूब सारा पानी पिएं. पानी की सही मात्रा शरीर में होने से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है जिससे मोटापा तेजी से कम होने लगता है. साथ ही पानी से बॉडी हाइड्रेट रहती है. खाना खाने से पहले पानी पीने से भूख कम लगती है.

9- कोई भी भारी खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी जरूर पीएं. इसके अलावा आप चाहें तो ग्रीन टी या हर्बल टी भी पी सकते हैं. इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी.

10- तेजी से वजन कम करना है तो आपको नियमित रुप से योग या एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. आप जॉगिंग, वॉक, सीढ़ा चढ़ना या घर के काम भी कर सकते हैं. इससे आपको फर्क नज़र आएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: विटामिन डी कमी कैसे बढ़ाती है मोटापा? जानिए दोनों के बीच क्या संबंध है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget