एक्सप्लोरर

घर में चूहों का दिखाई देना नहीं होता है शुभ, इन बुरी चीजों का हो सकता है संकेत

Shakun Apshakun In Hindi: शकुन शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं. इसमें चूहों से जुड़ी बातें भी हैं. आइए जानते हैं चूहों से जुड़े शकुन-अपशगुन के बारे में.

Shakun Apshakun In Hindi: हमारे जीवन में घटने वाली कई घटनाओं को शकुन-अपशकुन से जोड़ कर देखा जाता है. शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं. इसमें चूहों से जुड़ी कुछ बातों का भी जिक्र किया गया है.

घर में चूहे होना आम बात है लेकिन देखा जाता है कि चूहों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने लगती है. इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. यह बहुत तक इस पर भी निर्भर करता है कि चूहे घर में किस तरह की चीजें कर रहे हैं. आइए जानते हैं चूहों से जुड़े शकुन-अपशगुन के बारे में. 

  1. चूहे अगर घर में बड़े-बड़े बिल बनाकर रह रहे हैं और बहुत कोशिशों के बाद भी नहीं भाग रहे हैं तो यह स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है. शकुन शास्त्र के मुताबिक यह इस बात का संकेत देता है कि कोई शत्रु आपको बड़ा नुकसान पहुंचाने वाला है और ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है.
  2. घर में चूहों की संख्या अचानक बढ़ने लगे तो यह अपशकुन माना जाता है. चूहे अगर  लगातार हर सामान को कुतरते जाएं तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. यह बताता है कि आपके सुख-समृद्धि में कमी होने वाली है. रात के वक्त घर में चूहों जोर-जोर से आवाज करे तो यह अशुभ होता है. चूहों की ये हरकत किसी बड़ी समस्या की तरफ इशारा करती है.
  3. हालांकि छछूंदर की तरह दिखने वाले चूहे घर के लिए शुभ माने गए हैं. इस तरह के चूहे मां लक्ष्मी का स्वरूप माने जाते हैं. मान्यता है कि छछूंदर एक साथ घर में आएं तो बहुत जल्द धन लाभ होता है. 
  4. मान्यता है कि घर में चूहों या छछूंदर को मारना नहीं चाहिए. इन्हें भगवान गणेश और लक्ष्मी का स्वरुप माना गया है और इन्हें मारने से दोष लगता है. ऐसे में इन्हें मारने की बजाय इन्हें घर से निकालने के तरीके अपनाने चाहिए. इसके लिए फिटकरी का उपाय बहुत कारगर होता है.

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022: इन राशियों को हो सकता है नुकसान, जानें राशिफल

Weekly Horoscope: 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022, तुला राशि से मीन राशि तक का जानें राशिफल


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
Lemon Storage Tips: नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश
नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget