एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2020: लॉकडाउन में घर पर कैसे बनाएं राखी, जानिए राखी बनाने के 5 आसान तरीके

इस बार रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर अपने हाथों से तैयार की गई राखी बांधे. जानिए घर में राखी बनाने के 5 बेहद आसान तरीके. ये राखी आपके भाई के हाथों की शोभा बढ़ाएंगी और आपको खूब वाहवाही भी दिलाएंगी.

Raksha Bandhan 2020: राखी का त्योहार आते ही बाजार रंग बिरंगी राखियों से सज जाते हैं. तरह-तरह की खूबसूरत राखियों को देखकर इन्हें खरीदने का मन कर जाता है. लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से देश भर में जगह जगह लॉकडाउन है. मार्केट्स भी कम खुल रहे हैं. घरों से बाहर निकलना बिल्कुल सेफ नहीं है ऐसे में भीड़ भाड़ वाले बाजारों में जाने से लोग कतरा रहे हैं. लेकिन आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही बड़ी आसानी से राखी बना सकते हैं. ये राखी मार्केट में मिलने वाली राखी से ज्यादा खास होगी. खुद से बनाई राखी को जब आप अपने भाई की कलाई पर बांधेंगी तो वो जरूर आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे. इसके लिए बस आपको घर में से ही कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ आप खूबसूरत राखी बना सकते हैं. तो आइये जानते हैं राखी बनाने के 5 सिंपल तरीके.

1-मौली या कलावा की राखी- घर पर राखी बनाने का सबसे आसान तरीका है कलावा. जिसे लोग मौली भी कहते हैं. पूजा करने के लिए मौली सबके घर में होती है. आप मौली को थोड़ा मोटा  कर लें. अब इसमें खूबसूरत मोती पिरो लें. इसके अलावा आप कलावा पर कोई कागज का फूल बनाकर या फिर कोई शादी के कार्ड से निकाले हुए गणेश जी भी चिपका सकते हैं. कागज के फूल को आप चावल के दानों से डेकोरेट कर सकते हैं. ये राखी शुभ भी मानी जाएगी और आपके भाई के हाथ पर खूब खिलेगी.

2- मोती-चावल की राखी- इसके लिए सबसे पहले एक मोटा कपड़ा लें. इस कपड़े पर आप चावल के दानों को फूल वाली‍ डिजाइन में रखकर आपस में चिपका दें. उसके ऊपर मोती वाला नग भी लगा दें. अब कपड़े को एक किसी फूल के आकार में भी काट लें. इस  फूल पर अब मोती और चावल वाली डिजाइन को चिपका दें. नीचे फेविकोल की मदद से एक रेशमी धागा लगा दें. तैयार है आपके हाथों से बनी शुभ और सुंदर राखी.

3- रेशम की राखी- आजकल बाजारों में मिलने वाली ज्यादातर राखियों में रेशमी धागे का इस्तेमाल किया जाता है. घर पर राखी बनाने के लिए आप रेशमी डोरी लेकर इसे चोटी की तरह गूंथ लें. अब इसके दोनों किनारों को जरी के धागे से बंद कर दें. अब इस राखी पर आप मनचाही शेप में एक स्पंज चिपका दें. स्पंज के ऊपर आप मोती या सितारे लहा सकते हैं. इसके अलावा आप कलरफुल पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  तैयार है आपके भाई के लिए रेशम की राखी.

4- सिल्वर राखी- आजकल मार्केट में एल्युमिनियम और पीतल के फूल मिलते हैं इन फूलों पर गोल्डन और सिल्वर रंग का पानी चढ़ा होता है. आप इन फूलों को रेशमी धागे में अपनी मनचाही डिजाइन में गूंथ लें. तैयार है आपके भाई के लिए राखी. आप चाहें तो इन फूलों को धागे में पिरो भी सकते हैं.

5जरी गोटा वाली फैंसी राखी- सबसे पहले एक रेशमी धागे में मनचाहे रंग और आकार के मोती पिरो लें. इसके बाद मोतियों को बीच में करते दोनों किनारों को जरी के धागे से बंद कर दें. दोनों किनारों पर छोटे मोती लगा कर गांठ लगा दें. तैयार फैंसी और सिंपल जरीवाली राखी. ये राखी आपके भाई की कलीई पर खूब जचेगी.

Chanakya Niti: बच्चों के मामले में ना करें इस तरह की अनदेखी, माता पिता की बढ़ सकती है परेशानी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget