एक्सप्लोरर

Rahu Ketu: राहु केतु को शांत करने के लिए आज का दिन है, सबसे उत्तम, मेष-तुला राशि वाले जरूर करें ये उपाय

Rahu Ketu: राहु केतु को पाप ग्रह माना गया है. इनको सांप की तरह माना गया है. जब ये किसी को जकड़ लेते हैं तो उसका सुख चैन समाप्त कर देते हैं.

Rahu Ketu: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राहु और केतु को छाया ग्रह की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन ये पाप ग्रह भी हैं. कलियुग में इन दानों ग्रहों को बहुत ही विशेष माना गया है, क्योंकि ये भ्रम के साथ साथ जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं के भी कारक हैं. राहु केतु के बारे में ये कहा जाता है कि जब ये अशुभ हों और किसी व्यक्ति को जकड़ लें तो उसे एक दो साल नहीं बल्कि 42 वर्षों तक परेशान करते हैं.

राहु केतु क्या है? (Rahu Ketu)
ज्योतिष शास्त्र और पौराणिक ग्रंथों के अनुसार राहु केतु एक ही राक्षस के दो भाग हैं. जिसमें सिर वाले हिस्से को राहु और धड़ वाले हिस्से को केतु कहा जाता है. इनकी आकृति सांप यानि सर्प की तरह मानी गई है. कुछ लोग सांप के मुख को राहु और पूछ को केतु भी मानते हैं. जब ये दोनों किसी को जकड़ लेते हैं तो इससे आजाद होना बहुत मुश्किल होता है. समय रहते राहु केतु का उपाय कर लिया जाए तो ये शुभ फल भी प्रदान करते हैं.

राहु केतु के क्या लक्षण है? (What is the effect of Rahu and Ketu?)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब राहु केतु अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतें देते हैं. इन्हें समय पर समझना बहुत ही जरूरी हो जाता है. राहु केतु जब अशुभ हों तो ये परेशानियां देते हैं-

  • धन की हानि
  • कर्ज में वृद्धि
  • नशे की लत
  • गलत लोगों की संगत
  • कमजोर याददाश्त
  • चीजों का गुम हो जाना
  • दांपत्य जीवन में तनाव और कलह
  • मानसिक तनाव
  • अज्ञात भय
  • गंभीर रोग, जिसका पता देर से चलता है
  • शत्रुओं की संख्या में वृद्धि
  • मरे हुए मोर या छिपकली को देखना
  • छोटे-छोटे कार्यों में भी बाधा आना

आज नाग पंचमी पर करें ये उपाय (Rahu Ketu Remedies Nag Panchami 2002)
राहु और केतु का उपाय करने के लिए नाग पंचमी का दिन उत्तम माना गया है. आज नाग पंचमी है. आज का दिन विशेष है. सावन का महीना चल रहा है. आज यानि 2 अगस्त 2022 को पंचांग के अनुसार शिव योग बना हुआ है. इस योग को पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है.

मेष और तुला राशि पर राहु केतु की दृष्टि (Rahu Ketu on Aries and Libra)
मेष राशि और तुला राशि में वर्तमान समय राहु और केतु की विशेष दृष्टि है. इसलिए इन राशि वालों को इन दोनों ग्रहों को शांत करने का उपाय अवश्य करना चाहिए. वर्तमान समय में मेष राशि में राहु और मंगल की युति है, जिससे अंगारक योग बना हुआ है. वहीं तुला राशि में केतु विराजमान है.

राहु केतु का उपाय (Rahu Ketu Upay on Naga Panchami)
नाग पंचमी के दिन शिव जी की पूजा करें. चांदी का नाग जोड़ा दूध, केसर में मिलाकर नदी में प्रभाहित करें. ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके बाद इन मंत्रों का जाप करें-

  1. राहु मंत्र (Rahu Mantra) - ॐ रां राहवे नमः
  2. केतु मंत्र (Ketu Mantra)- ॐ कें केतवे नमः

Horoscope Today 2 August 2022 : मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को हो सकती है धन की हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल

Monthly Horoscope for August 2022: अगस्त में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
Makar Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
Dhanu Weekly Rashifal 10-16 August 2026: धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
Vrishchik Weekly Rashifal 10-16 August 2026: वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget